OTT Releases This Week (4 to 7 Aug 2026) : 'मैं वापस आऊंगा' से 'लेनिन' तक...ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

OTT Releases This Week (4 to 7 Aug 2026): ओटीटी रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है. कई बार जो फिल्में लोग सिनेमाघरों में देखने से चूक जाते हैं तो OTT पर बिंज वॉच कर लेते हैं. वहीं जो लोग वेब सीरीज के शौकीन हैं. उनके लिए तो इन प्लेटफार्म पर बहुत कुछ होता है. थिएटर्स की तरह ही ओटीटी पर ही हर हफ्ते कई शोज से लेकर वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं. इस सप्ताह यानी 4 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक भी अलग-अलग जॉनर की फिल्में सीरीज स्ट्रीम होंगी.

स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म की खासियत ये होती है कि आप इनपर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ सिनेमा तक का कंटेंट देख सकते हैं और कॉमेडी से लेकर सस्पेंस थ्रिलर तक बहुत कुछ होता है. तो चलिए देख लेते हैं इस हफ्ते की रिलीज लिस्ट.

‘मैं वापस आऊंगा’

दिलजीत, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरूद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

‘लेनिन’

अखिल अक्किनेनी स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लेनिन’ ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होगी. हालांकि ये हिंदी में नहीं बल्कि अभी सिर्फ तेलुगु में बिंज वॉच की जा सकती है. ये भी 7 अगस्त, 2026 से ओटीटी पर उपलब्ध होगी.

‘इधयम मुरली’

साउथ इंडियन फिल्म ‘इधयम मुरली’ (Idhayam Murali) में फहद फाजिल, कयादु लोहार, मालविका मोहनन, निहारिका एनएम, अथर्व मुरली जैसे कलाकार हैं. इसमें लीड रोल अपनी शादी से ठीक पहले घबरा जाता है और फिर अपने एकतरफा प्यार की कहानी एक अनजान को सुनाता है. इसमें जुड़वा बहनों का भी ट्विस्ट है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के साथ ही हिंदी में भी रिलीज होगी. इसे आप 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म ‘उयिर’ (Uyir)

मलयालम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म एक अजीब सब इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुएं में मिली एक महिला की सड़ी-गली लाश की गुत्थी सुलझाने का मामला अपने हाथ में लेता है. ये फिल्म जियो हॉट स्टार पर मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में 4 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

ऑपरेशन सफेद सागर

एक्टर सिद्धार्थ स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ऑपरेशन सफ़ेद सागर भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है, जो सन् 1999 घटित यह भारतीय वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की ऐतिहासिक हवाई अभियान की कहानी बताती है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी.

टेड लासो सीजन 4

टेड लासो सीजन 4 में आशावादी अमेरिकी कोच की कहानी दिखाई गई है, जो कंसास से ब्रिटेन लौटकर अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करते हैं. ये वेब सीरीज स्पोर्ट्स कॉमेडी जॉनर की है जो 5 अगस्त 2026 को Apple TV+ पर रिलीज होगी.

माई लाइफ विद द वाल्टर बॉयज़

लोकप्रिय टीन ड्रामा ‘ माई लाइफ विद द वाल्टर बॉयज़’ का तीसरा सीजन 6 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. पिछले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद, इस सीज़न के भी दुनिया भर में युवा दर्शकों के बीच पॉपुलर होने की उम्मीद है.

‘ नूरू सामी’

7 अगस्त तमिल कंटेंट के लिए एक बड़ा दिन है. ग्रामीण ड्रामा फिल्म ‘नूरू सामी’ Zee5 पर रिलीज होगी. इसके अलावा, हिट थ्रिलर ‘वधंधी’ का दूसरा सीज़न भी 7 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ब्रांड न्यू डे के ब्लॉकबस्टर होते ही Spider-Man 5 की तैयारी? जानिए टॉम हॉलैंड ने क्या बताया

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button