Pakistan: मस्जिद ब्लास्ट के 5 सबसे दर्दनाक वीडियो, धमाके के बाद सड़कों पर तड़पते दिखे लोग
पाकिस्तान के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान धमाके में अब तक 16 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल हुए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
Pakistan Blast Latest Video: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास हुए जोरदार धमाके में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के बाहर जहां-तहां लोगों की लाशें बिखरी दिखीं। कई जगह सड़क पर घायल लोग तड़पते नजर आए। 5 वीडियो में देखिए ब्लास्ट के बाद का खौफनाक मंजर।
Kohat Blast: पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराई विस्फोटकों से भरी गाड़ी
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुराने पुलिस लाइंस के गेट पर विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी टकराई थी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके की वजह से मस्जिद के बाहर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार भी गिर गई। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां धमाके के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी हैं।
Scroll to load tweet…
Kohat News: कोहाट-हंगू रोड बंद, अस्पताल में इमरजेंसी लागू
धमाके के बाद प्रशासन ने कोहाट-हंगू रोड को बंद कर दिया है। घायलों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके और जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
Scroll to load tweet…
Kohat में पहले भी हो चुका है बड़ा बम धमाका
कोहाट में इससे पहले भी एक बड़ा बम धमाका हो चुका है। साल 2010 में पुलिस लाइंस के पीछे बनी एक पुलिस कॉलोनी में रिमोट कंट्रोल बम धमाका हुआ था। इस घटना में 20 लोगों की मौत हुई थी।मृतकों में ज्यादातर पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य शामिल थे। उस हमले में 90 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। ताजा धमाके के बाद कोहाट में पुराने हमलों की याद एक बार फिर ताजा हो गई है।
Scroll to load tweet…
खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान देश के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में हुई कुल आतंकी घटनाओं में से 90 प्रतिशत घटनाएं इन्हीं इलाकों में हुईं। इन क्षेत्रों में लगातार हो रहे हमलों के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा बलों को भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
Scroll to load tweet…
TTP को लगातार दूसरे साल बताया गया सबसे खतरनाक आतंकी संगठन
रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में TTP ने 482 हमले किए थे। इन हमलों में 558 लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा साल 2023 की तुलना में 91 प्रतिशत ज्यादा था। कोहाट में हुए ताजा धमाके के बाद पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल एक बार फिर सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
Scroll to load tweet…
Global Terrorism Index 2025: पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर
- ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित देश बन चुका है। साल 2024 में पाकिस्तान इस सूची में चौथे स्थान पर था।
- रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP के हमलों में 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं, बलूच आर्मी यानी BLA के हमलों में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
- इसके अलावा, इस्लामिक स्टेट-खुरासान यानी IS-K ने अब पाकिस्तान के शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इससे देश में आतंकी गतिविधियों को लेकर चिंता और बढ़ी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।