Pakistan Blast: इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में ब्लास्ट, 15 नवजातों की मौत; सामने आई ये वजह

Pakistan Blast: अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. हम सिर्फ एक ही बच्चे को बचा पाए थे. बाकी 15 बच्चों की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई.

Pakistan Blast: अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. हम सिर्फ एक ही बच्चे को बचा पाए थे. बाकी 15 बच्चों की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई.

author-image

New Update

blast

Pakistan Blast

Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में बुधवार को बड़ा ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद अस्पताल में आग लग गई. आग में झुलसने की वजह से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ. 

इस वजह से हुआ हादसा

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. हम सिर्फ एक ही बच्चे को बचा पाए थे. बाकी 15 बच्चों की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई. रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट हुआ. इसके बाद आग लग गई और तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई. आग की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है. 

An Armed Forces officer allegedly assaulted a young student with a stick at Sarhad University in #Islamabad, prompting other students to become enraged and attack the officer.

The uniformed officer reportedly pulled out a pistol and fired shots into the air. pic.twitter.com/ywDxQekQch

— Islamabad Updates (@IslamabadViews) August 24, 2026

आग की जांच के लिए कमेटी बनेगी

जिला प्रशासन ने आग की घटना की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में कमेटी बनाने का फैसला किया है. कमेटी यह पता लगाएगी कि आखिर आग कैसे लगी और हादसे के पीछे की वजह क्या थी. जांच के बाद ही आग लगने की असल वजह और हादसे के जिम्मेदारों के बारे में पता चल पाएगा. 

PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल

PIMS पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है, जो करीब 140 एकड़ में फैला हुआ है. करीब 140 एकड़ में फैले इस अस्पताल में करीब-करीब 1300 बेड हैं. यहां 27 से अधिक प्रकार की बीमारियों के इलाज की सुविधा है. अस्पताल में कई बड़े मेडिकल सेंटर्स हैं, जिनमें इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल है. 

अस्पताल की फायर सेफ्टी और नवजातों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल के चिल्ड्रन अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज और NICU की सुविधा है. इसके अलावा, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए अलग व्यवस्था है. हादसे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी और नवजातों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें