Pakistan Bomb Blast News: शांति रैली में हुआ जोरदार धमाका, इतने लोगों की हुई मौत, एक दर्जन से ज्यादा हुए घायल

Pakistan Bomb Blast News: नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बड़े धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज (रविवार को) एक शांति रैली के दौरान धमाका हो गया। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के अफसरों के मुताबिक, यह धमाका स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली में हुआ। स्वात पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम 7 लोगों की जान चली गई है जबकि 18 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं।

रैली में फिदायीन हमले का शक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वात की रैली में हुआ धमाका फिदायनी हमले जैसा लगा रहा है। (Pakistan Bomb Blast News) हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्वात में इस शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा यानी स्थानीय जनजातीय परिषद की तरफ से किया गया था। रैली की मकसद इलाके में शांति स्थापित करने की मांग करना था। वहीं अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पिछले कई महीनों से सुरक्षा की स्थिति है ख़राब

Pakistan Bomb Blast News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले कुछ महीनों से स्वात में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ी हुई है। अफसरों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने धमाके में घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल्स में एडमिट कराया जबकि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

खैबर पख्तूनख्वा में एक हफ्ते पहले भी हुआ था धमाका

ये पहली बार नहीं है कि, खैबर पख्तूनख्वा में धमाका हुआ है। इससे पहले बीते 26 जुलाई को भी खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका हुआ था और उसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। (Pakistan Bomb Blast News)  जानकारी के अनुसार, यह वारदात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुई थी। सलारजई तहसील की ताली बांध के नजदीक धमाके की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई थी। पुलिस के अनुसार, धमाके में मारे गए लोगों की पहचान बाजौर के निवासी गुलाम और सुलेमान कारी के रूप में हुई थी।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: ‘सपा राज में पेपर खेतों में सॉल्व होते थे, नौकरियां बिकती थीं’… मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी का बड़ा हमला
  • UP News: पप्पू यादव सहित इन सांसदों के खिलाफ अब संतों ने खोला मोर्चा, देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान, इस तारीख से काशी में जुटेंगे संत
  • Prayas Excellence Meet Today: NEET क्वालीफाई विद्यार्थियों से CM साय ने की बातचीत, साझा किया भविष्य का रोडमैप, मंच से दिए छात्रों के सवालों के जवाब