Parshad Abrar Khan Passes Away: निर्दलीय पार्षद अबरार खान की मौत से रो रहा पूरा पंचायत.. दो दिन पहले ही हासिल की थी चुनाव में शानदार जीत

अबरार खान कोयले के बड़े व्यापारी थे और मुस्लिम समाज के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वह पहले वार्ड पंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। मारवाड़ जंक्शन को पहली बार नगर पालिका का दर्जा मिला है।

Parshad Abrar Khan Passes Away: निर्दलीय पार्षद अबरार खान की मौत से रो रहा पूरा पंचायत.. दो दिन पहले ही हासिल की थी चुनाव में शानदार जीत

Parshad Abrar Khan Passes Away || Image- AI Generated File

Modified Date: September 17, 2026 / 05:02 pm IST

Published Date: September 17, 2026 5:01 pm IST

HIGHLIGHTS

  • चुनाव जीतने के अगले दिन अबरार खान की मौत
  • चाय पीते समय अचानक आया सीने में दर्द
  • वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद चुने गए थे

Parshad Abrar Khan Passes Away: जयपुर: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में चुनाव जीतने के एक दिन बाद ही 58 साल के निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव की मौत हो गई। वह वार्ड-7 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते थे। मंगलवार सुबह उनके घर पर जीत की बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चाय पीते हुए आया हार्ट अटैक

इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे चाय पीते समय अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। परिवार के लोग और वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने करीब 9 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Parshad Abrar Khan Passes Away: मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित चुनाव नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए थे। ऐसे में नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। अब अबरार खान की मौत के बाद बोर्ड गठन का समीकरण बदल गया है।

Join Our Whatsapp Group

कोयला व्यापारी और समाज के अध्यक्ष थे

पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी अबरार खान के निधन की सूचना मिलने पर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह भी मीठा करवाया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Parshad Abrar Khan Passes Away: अबरार खान कोयले के बड़े व्यापारी थे और मुस्लिम समाज के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वह पहले वार्ड पंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। मारवाड़ जंक्शन को पहली बार नगर पालिका का दर्जा मिला है।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ

एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत

टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया

भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Q1. अबरार खान कौन थे?

उत्तर:  Ans: अबरार खान मारवाड़ जंक्शन के वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद चुने गए थे।

प्रश्न 2:  Q2. अबरार खान की मौत कैसे हुई?

उत्तर:  Ans: चाय पीते समय अचानक सीने में दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में मौत हुई।

प्रश्न 3:  Q3. अबरार खान ने चुनाव कब जीता था?

उत्तर:  Ans: उन्होंने 14 सितंबर को मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज की थी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Parshad Abrar Khan Passes Away: Independent Councillor Dies Day After Election Victory