पटना में छात्र आंदोलन: पुलिस ने वाटर कैनन व लाठीचार्ज किया

Patna BPSC Protest : प्रदर्शनकारियों की टीम मुख्य सचिव से मिलने गई, SSP बोले- पत्थराव करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated: Tue, 25 Aug 2026 06:07 PM (IST)

विज्ञापन

पटना के डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन करते छात्र

Share

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में 15 छात्र संगठनों ने पटना में पैदल मार्च निकाला है. प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से निकलकर सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे हैें. पुलिस ने कई लोगों को डिटेन किया है. प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन व लाठीचार्ज भी किया गया है.

विज्ञापन

श्रवण कुमार बोले-विपक्ष के झांसे में न आएं, 2030 तक मिलेगा एक करोड़ रोजगार

मंत्री श्रवण कुमार का फाइल फोटो
मंत्री श्रवण कुमार का फाइल फोटो

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा विपक्ष के झांसे में न आएं युवा, 2030 तक सरकार एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देगी.

सैटेलाइट टाउनशिन के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान

किसानों को लेकर जाती पुलिस
किसानों को लेकर जाती पुलिस

सेेटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ो किसानों ने सरकार पर जमकर बरसें. कहा कि मर जाएंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे. बोले मुआवजा लेकर क्या करेंगे. कंकड पत्थर खाएंगे हमें मुआवजा नहीं अपनी जमीन चाहिए. कुछ किसानों को पुलिस डिटेन कर ले जा रही है.

प्रदर्शन में दो छात्राएं बेहोश, एंबुलेंस ले गये अस्पताल

छात्रा को लेकर जाती महिला पुलिस
छात्रा को लेकर जाती महिला पुलिस

प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं बेहोश हो गयी. महिला पुलिस बेहोश छात्राएं को एंबुलेंस में बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गयी.

बोले-SSP प्रदर्शन में हिंसा करने की कोशिश की गयी

जानकारी देते एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा
जानकारी देते एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा

पटना में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन पर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शन में हिंसा की कोशिश की गयी है. पुलिसकर्मियाें पर पत्थर चलाने वाले की पहचान सीसीटीवी से की जा रही है. कई तरह के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

छात्र नेताओं पर छात्रों को भरोसा नहीं

Image

कुछ छात्र प्रतिनिधि मुख्य सचिव से मिलने गए हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसका विरोध किया है. उनका कहना है कि छात्रों को भी साथ ले जाना चाहिए. मांगे माने बिना समझौता नहीं करनी चाहिए.

छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मिलने गया

मुख्य सचिव से मिलने जाते छात्र
मुख्य सचिव से मिलने जाते छात्र

प्रशासन कुछ छात्र प्रतिनिधियों को मुख्य सचिव से मिलवाने ले गया है. छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि हम अपनी सभी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूर पढ़ें

1

2

3

4

5