Paytm, GPay यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब QR कोड स्कैन करने का झंझट खत्म, UPI Tap & Pay से बस फोन टैप करते ही होगा पेमेंट
UPI Tap & Pay क्या है और यह QR कोड स्कैन किए बिना कैसे काम करता है? जानें NFC की मदद से फोन टैप कर UPI पेमेंट करने का तरीका। जानें जरूरी शर्तें और UPI PIN से जुड़े नियम।

1/8![]()
How to Make UPI Payments Without Scanning QR Codes
अब UPI से पेमेंट करना और भी आसान हो गया है। UPI Tap & Pay फीचर लॉन्च हो गया है, जिसकी मदद से कई जगहों पर पेमेंट करने के लिए QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर सिर्फ अपने फोन को पेमेंट मशीन या NFC वाले टैग के पास टैप करके पेमेंट शुरू कर सकता है। जानिए कैसे काम करेगा या और आपको क्या करना होगा?

2/8![]()
QR कोड के बिना पेमेंट कैसे होता है?
जब किसी दुकान के पेमेंट डिवाइस, NFC टैग या UPI-सपोर्टेड साउंडबॉक्स में NFC सुविधा होती है, तो फोन उसे टैप करके पहचान सकता है। Google Pay के मुताबिक Tap & Pay का इस्तेमाल NFC टैग, NFC वाले QR स्टिकर और NFC सपोर्ट करने वाले Smart Soundbox जैसे मर्चेंट डिवाइस के साथ किया जा सकता है। यानी QR कोड यहां जरूरी नहीं है। पेमेंट रिसीवर की पहचान NFC के जरिए होती है।

3/8![]()
UPI Tap And Pay कैसे काम करता है?
मान लीजिए आप किसी दुकान पर ₹300 का सामान खरीदते हैं। सामान्य QR पेमेंट में आप कैमरा खोलकर QR स्कैन करते, दुकानदार का नाम देखते और फिर पेमेंट करते हैं। Tap & Pay में तरीका थोड़ा अलग है। सबसे पहले UPI ऐप खोलकर Tap & Pay विकल्प चुनना होता है। इसके बाद पेमेंट की रकम दर्ज की जाती है। फिर फोन को दुकानदार के NFC वाले डिवाइस के पास टैप करना होता है।

4/8![]()
₹500 तक के पेमेंट बिना पिन के हो सकते
UPI Tap & Pay में UPI Lite इस्तेमाल करने वालों के लिए छोटा पेमेंट और आसान हो सकता है। Google Pay के मुताबिक अगर UPI Lite में बैलेंस है तो ₹500 तक के पेमेंट में UPI Lite अपने आप इस्तेमाल हो सकता है और UPI PIN की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि इसके लिए UPI Lite पहले से एक्टिव होना चाहिए और उसमें बैलेंस भी होना चाहिए।

5/8![]()
क्या हर फोन में चलेगा UPI Tap And Pay?
नहीं। इसके लिए फोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी है। Google Pay के अनुसार UPI Tap & Pay इस्तेमाल करने के लिए NFC वाला Android फोन चाहिए। अगर आपके फोन में NFC हार्डवेयर नहीं है तो आप QR स्कैन करके सामान्य UPI पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन Tap & Pay का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

6/8![]()
UPI Tap and Pay और QR Payment में क्या अंतर?
दोनों में पैसा UPI के जरिए ही जाता है, लेकिन पेमेंट शुरू करने का तरीका अलग है। QR Payment: फोन का कैमरा खोलें → QR स्कैन करें → पेमेंट की जानकारी देखें → पेमेंट करें। Tap & Pay: UPI में Tap & Pay चुनें → रकम डालें → फोन को NFC डिवाइस पर टैप करें → पेमेंट पूरा करें।

7/8![]()
UPI Tap And Pay से पेमेंट कैसे करें?
Step 1: UPI Tap and Pay से पेमेंट करने के लिए सबसे पहले फोन में NFC ऑन करना होगा। इसके बाद अगर दुकान की पेमेंट मशीन या NFC टैग पर Tap & Pay की सुविधा है, तो फोन को उसके पास टैप करें। इसके बाद UPI ऐप में पेमेंट की रकम चेक करें और जिस बैंक अकाउंट से पैसे भेजने हैं, उसे चुनें।

8/8![]()
Step 2:
जरूरत पड़ने पर UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें। कुछ ही सेकंड में पेमेंट पूरा हो जाएगा। यानी इसमें QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं, बस फोन को NFC वाली मशीन या टैग पर टैप करें और पेमेंट करें।

UPI kaam ki baat
Hindi Newsफोटोगैजेट्सPaytm, GPay यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब QR कोड स्कैन करने का झंझट खत्म, UPI Tap & Pay से बस फोन टैप करते ही होगा पेमेंट