PC Jeweller Share: 99% बैंक कर्ज खत्म, प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर में गिरावट पर क्या करें?
15

Image Credit :
Asianet News
नए 52-वीक हाई के बाद आई सुस्ती, आज पीसी ज्वैलर शेयर में क्या हुआ?
बुधवार को पीसी ज्वैलर के शेयर ने ₹14.87 का नया 52-वीक हाई बनाया था। गुरुवार, 24 सितंबर को बाजार खुलते ही शेयर में हल्की मुनाफावसूली हावी हो गई और भाव करीब 2.4% फिसलकर ₹14.14 के निचले स्तर तक आ गया। इस गिरावट की एक बड़ी वजह पूरे शेयर बाजार का कमजोर मूड भी रहा। कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) $102 प्रति बैरल के पार निकलने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल आने से सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 1% तक टूट गए, जिसका असर इस ज्वैलरी शेयर पर भी दिखा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
Asianet News
पीसी ज्वैलर कंपनी बनने जा रही 'कर्ज-मुक्त'
- शेयर में भले ही एक दिन की गिरावट दिख रही हो, लेकिन फंडामेंटल के मोर्चे पर कंपनी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने एक और बैंक का पूरा कर्ज समय से पहले चुका दिया है।
- कंसोर्टियम के कुल 14 बैंकों में से 13 का पूरा बकाया क्लियर हो चुका है। 99% से ज्यादा डेट फ्री: कंपनी बैंकों का 99% से अधिक कर्ज उतार चुकी है।
- कंपनी का कहना है कि बचा हुआ 1% से भी कम कर्ज वह इसी महीने चुकाकर पूरी तरह डेट-फ्री (Debt-Free) बन जाएगी। इससे कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत होगी।
35
Image Credit :
Asianet News
पीसी ज्वैलर शेयर में प्रमोटर ने बढ़ाया स्टेक
कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग ने वॉरंट को इक्विटी में बदलकर 1.18 करोड़ (1,18,52,500) नए शेयर हासिल किए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये अलॉटमेंट ₹18 प्रति शेयर (जिसमें ₹17 का प्रीमियम शामिल है) के भाव पर हुआ है, जबकि बाजार में शेयर का भाव अभी करीब ₹14 के आसपास चल रहा है। इस नए निवेश के साथ ही कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी बढ़कर 38.80% से 38.88% हो गई है। जब कंपनी का खुद का मालिक बाजार भाव से ऊपर शेयर खरीदता है, तो इसे बिजनेस पर मजबूत भरोसे का संकेत माना जाता है।
45
Image Credit :
Asianet News
पीसी ज्वैलर शेयर का मल्टीबैगर ट्रैक रिकॉर्ड
1 हफ्ते में- 15% का रिटर्न
1 महीने में- 28% का रिटर्न
3 महीने- 62%
6 महीने- 78%
लॉन्ग टर्म- 459% (मार्च में ₹7.45 का निचला स्तर छूने के बाद से यह शेयर लगातार रिकवरी के रास्ते पर बना हुआ है।)
55
Image Credit :
Getty
पीसी ज्वैलर शेयर में अब आगे क्या करें?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी ऊपर की तरफ (Uptrend) बना हुआ है। शेयर के लिए ₹14.50 से ₹15.00 का दायरा एक बड़ा हर्डल बना हुआ है। अगर शेयर डेली क्लोजिंग में ₹15 के पार टिक जाता है, तो इसमें नई खरीदारी लौटेगी और भाव ₹16 से ₹17 के लेवल तक जा सकता है। गिरावट की स्थिति में ₹13.65 का लेवल बहुत अहम सपोर्ट है। जब तक शेयर इसके ऊपर टिका है, तब तक रफ्तार सुरक्षित है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।