'सपा अपने नाम पर वोट मांगने से कतरा रही...' ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव के PDA पर हमला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी और उसके पीडीए फॉर्मूला पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के नाम पर वोट मांगने से कतरा रही है. अपनी नई दुकान सजा कर वोट मांग रही है , लेकिन कांठ की हाड़ी बार-बार नहीं चढ़ती है. जब-जब सपा की सरकार रही है. बूथ पर दलितों पर अत्याचार समाजवादी के गुंडों ने किया है.
टीवी9 की ओर से शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर चर्चा के लिए मंगलवार को भारतवर्ष के टॉपर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बातचीत करते हुए ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति धर्म पर काम नहीं करती है. हम सबका साथ और सबका विश्वास की बात करते हैं. बीजेपी पीएम की योजनाओं को लेकर करती है. जातियों पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सबलोग संतुष्ट है. किसी का अहित नहीं हो. समाज में सभी लोग रहते हैं और अपना-अपना कार्यक्रम करते हैं. इसमें कोई आपत्ति नहीं है. हम भी इसमें जाते हैं.
समाजवाद के नाम पर क्यों नहीं वोट मांगते?
अखिलेश यादव के पीडीए पर पाठक ने कहा कि समाजवाद के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते हो? समाजवादी जिस नाम से बनी है, उस पर वोट नहीं मांगते हैं.वे जब भी शासन में रहते हैं, जब शासन करती है तो लूट बढ़ती है. हर जनपद में एक सीएम नजर जाता है. यूपी में आज सरकार में एक भी संगठित क्रिमिनल सक्रिय नहीं है. माफिया गिरोह समाप्त हो गये हैं. अपना-पराया गरीब नहीं देखा, जो कानून तोड़ेगा, उस पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बनेगी समाजवाद के नाम पर, लेकिन एक घर में शिफ्ट हो जाएगी.
समाजवादी पार्टी को दलितों से कुछ लेना-देना नहीं
पाठक ने कहा कि इनका दलितों से कुछ लेना-देना नहीं है. प्रोमोशन एंड रिजर्वेशन का बिल संसद में लाया गया था,समाजवादी के सदस्यों ने दलितों पर बिल फाड़ा था. विपक्ष की ओर से महिला सुरक्षा के सवाल पर कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं कि महिला उत्पीड़न और बच्चों के मामले में अपराध में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश नंबर वन है. उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों में कानून में क्या अंतर था. यह जनता से पूछे.
उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी के बारे में पूछना है तो जनता से पूछे. कानून-व्यवस्था किसकी सरकार में अच्छा है. यह जनता से पूछे. हम विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे. किसी भी व्यवस्था को देखना चाहते हैं तो सबसे पहले अर्थव्यवस्था से आती हैं. इसमें लगातार विकास हो रहा है.

अजय विद्यार्थी
कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.
Read More