पसीना आने के बाद Perfume लगाना...Fragrance से जुड़ी आम गलतियां

पसीना आने के बाद Perfume लगाना…Fragrance से जुड़ी आम गलतियां

परफ्यूम की मिस्टेकImage Credit source: pexels

परफ्यूम सिर्फ एक खुशबू भर नहीं है, बल्कि ये कॉन्फिडेंट और अंदर से अच्छा महसूस कराता है. जहां कुछ लोग खास मौकों पर इसे लगाना पसंद करते हैं तो कुछ डेली रूटीन में अलग-अलग तरह के परफ्यूम लगाने का शौक रखते हैं. ज्यादातर लोग इसे लगाने में कुछ कॉमन गलतियां करते हैं, जिससे ये लंबे समय तक नहीं टिकता है और फ्रेगरेंस गायब हो जाता है. आप भी अगर परफ्यूम लवर हैं तो आपको भी पता होना चाहिए कि वो कौन सी मिस्टेक हैं, जिन्हें अवॉइड करना चाहिए.

इत्र का इस्तेमाल खुशबू के लिए बेहद पुराने समय से होता आया है और आज ये स्प्रे वाली परफ्यूम की बोतलों में बदल चुका है. अभी भी लोग पारंपरिक इत्र का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग फ्रेगरेंस के लिए परफ्यूम ही लगाते हैं. इसे स्प्रे करने के दौरान कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत होती है.

ड्राई स्किन पर परफ्यूम लगाना

बहुत सारे लोग सीधे ही त्वचा पर परफ्यूम स्प्रे कर लेते हैं, जिससे इसकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है. जरूरी है कि आपकी त्वचा अच्छे से मॉइस्चराइज की गई हो. इसके लिए कोई मॉइस्चराइजर या फिर पेट्रोलियम जेली त्वचा पर लगाना चाहिए. इसके बाद परफ्यूम लगाएं.

कपड़ों पर ढेर सारा परफ्यूम लगाना

बहुत सारे लोग ये गलती करते हैं कि वो सिर्फ अपने कपड़ों पर ऊपर से ढेर सारा परफ्यूम लगाकर चले जाते हैं. इससे आपके कुछ कपड़े खराब भी हो सकते हैं. भले ही ये कुछ कपड़ों में ज्यादा देर तक रहे, लेकिन इस बात को ध्यान में रखना जरूरी होता है कि कपड़ों से कम से कम 6 से 8 इंच की दूरी रखकर ही परफ्यूम लगाना चाहिए. इसके अलावा इसे हल्के से स्किन पर स्प्रे करें. इससे जब ये त्वचा की गर्माहट के साथ मिलता है तो लंबे समय तक टिका रहता है.

बहुत ज्यादा पसीना आने पर परफ्यूम लगाना

परफ्यूम आपके शरीर को एक बढ़िया फ्रेगरेंस देता है और पसीने की बदबू को दबा देता है. हालांकि कई बार इसी वजह से देखा जाता है कि लोग बहुत ज्यादा पसीना आने पर परफ्यूम लगा लेते है. ये गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान परफ्यूम लगाने से पसीने की गंध भी उसमें मिल जाती है, जो बहुत अजीब ल ग सकती है.

गीली त्वचा पर परफ्यूम लगाना

कुछ लोग नहाने के बाद सीधे गीली त्वचा पर परफ्यूम लगा लेते हैं जो सही नहीं रहता है. जरूरी है कि नहाने के बाद आप अपने शरीर को अच्छी तरह पोंछ लें. बस त्वचा नम रहनी चाहिए. इसी दौरान परफ्यूम लगाना सबसे सही रहता है. वहीं इससे भी बढ़िया है कि आप नम त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर परफ्यूम छिड़कें, क्योंकि हाइड्रेटेड स्किन पर खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है.

कलाइयों को आपस में रगड़ लेना

बहुत सारे लोगों को आपने देखा होगा कि वो कलाई पर परफ्यूम छिड़कने के बाद आपस में रगड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे परफ्यूम के मॉलीक्यूल टूटने लगते हैं और इस वजह से खुशबू देर तक नहीं टिकती है.

ये भी पढ़ें: जयपुर, उदयपुर से अलग…राजस्थान का बीकानेर क्यों है इतना खास?

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button