Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर?

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज भी कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं. चलिए जानते हैं कहां क्या हैं तेल के रेट...

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज भी कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं. चलिए जानते हैं कहां क्या हैं तेल के रेट...

author-image

New Update

Petrol Diesel Price 9 August 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं. आज यानी रविवार (9 अगस्त, 2026) को क्रूड की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ गईं. इसके साथ ही देश की तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. हालांकि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज हुई बढ़ोतरी का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला.

कितने बढ़े कच्चे तेल के दाम?

बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार के बाद रविवार को भी क्रूड की कीमतें बढ़ गईं. रविवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत1.06 डॉलर यानी 1.29 प्रतिशत चढ़कर 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.89 डॉलर या 1.15 प्रतिशत उछाल के साथ 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. वहीं मुरबन क्रूड का भाव 0.72 डॉलर यानी 0.91 फीसदी बढ़कर 80.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं नेचुरल गैस की कीमत 0.022 डॉलर या 0.83 प्रतिशत उछाल के साथ 2.662 डॉलर पर पहुंच गईं.

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली-मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली उछाल आया है.

  • राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. जबकि डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल का भाव 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.31 तो डीजल का भाव 97.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 107.87 जबकि डीजल का भाव 99.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

देश के अन्य शहरों में आज क्या है तेल का भाव?

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल का भाव क्रमशः 102.97 और 95.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 102.12 तो डीजल का भाव 95.56 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. वहीं बेंगलुरू में एक लीटर पेट्रोल का भाव 112.06 रुपये चल रहा है तो डीजल की कीमत 100.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

  • उधर भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.93 तो डीजल 100.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 101.54 और 87.47 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल का भाव रुपये 116.04 प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल का भाव 104.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • जयपुर में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 112.66 और 97.78 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल का भाव 102.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. उधर पटना में पेट्रोल 113.53 तो डीजल की कीमत 99.54 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 114.83 और 103.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....