Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: पेट्रोल-डीजल 17 प्रतिशत तक हुआ महंगा, गैस की कीमत में भी भारी इजाफा, नए रेट आज से लागू, जानिए अब एक लीटर के लिए कितना करना होगा भुगतान

Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: पेट्रोल-डीजल 17 प्रतिशत तक हुआ महंगा, गैस की कीमत में भी भारी इजाफाव, नए रेट आज से लागू, जानिए अब एक लीटर के लिए कितना करना होगा भुगतान

Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: पेट्रोल-डीजल 17 प्रतिशत तक हुआ महंगा, गैस की कीमत में भी भारी इजाफा, नए रेट आज से लागू, जानिए अब एक लीटर के लिए कितना करना होगा भुगतान

Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: पेट्रोल-डीजल 17 प्रतिशत तक हुआ महंगा, गैस की कीमत में भी भारी इजाफाव, नए रेट आज से लागू, जानिए अब एक लीटर के लिए कितना करना होगा भुगतान / Image: AI Generated

Modified Date: September 21, 2026 / 08:57 am IST

Published Date: September 21, 2026 8:47 am IST

HIGHLIGHTS

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 17 प्रतिशत प्रति लीटर तक बढ़ोतरी
  • डीजल की कीमत 135, जबकि पेट्रोल 160 प्रति लीटर
  • वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और आयात लागत में बढ़ोतरी

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 21 September 2026:  मध्य पूर्व में फिर से तनाव बढ़ने के बीच दुनिया भर में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जहां एक ओर सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका भी संकेत दे रहा है कि वह ईरान पर नए हमले करने की तैयारी में है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए खुदरा बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में 20 टका प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज यानि सोमवार 21 सितंबर से लागू कर दी गई है।

पेट्रोल-डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। सरकार ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब यहां की जनता पहले ही बिजली और गैस की कमी से जूझ रही है। कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यहां डीज़ल की कीमत 115 टका से बढ़कर 135 टका प्रति लीटर हो गई है। जबकि पेट्रोल की कीमत 140 टका से बढ़कर 160 टका और केरोसिन की कीमत 135 टका से बढ़कर 155 टका हो गई है। वहीं, ऑक्टेन गैसोलीन की कीमत 145 टका से बढ़ाकर 165 टका प्रति लीटर कर दी गई है। अगर भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो बांग्लादेश में ईंधन की कीमतों में सीधे 15.65 रुपए की तब वृद्धि हुई है।

ग्लोबल स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर

बता दें कि इससे पहले अप्रैल और जून में भी ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई थीं। तब भी सरकार ने ग्लोबल स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आयात की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कीमतें बढ़ाई थीं। मंत्रालय ने बताया कि सरकारी कंपनी बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को मार्च और अगस्त के बीच 228.76 अरब टका (1.9 अरब अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हुआ। कीमतों में इस नई बढ़ोतरी से सालाना नुकसान में लगभग 100 अरब टका की कमी आ सकती है। साथ ही, इससे विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और पड़ोसी देशों में ईंधन की तस्करी रोकने में भी मदद मिलेगी, जहां कीमतें ज़्यादा हैं। मंत्रालय ने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) पर दी जाने वाली भारी सब्सिडी का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ऊर्जा संकट के कारण आयात की लागत बढ़ने के बावजूद सरकार बिजली और गैस की सप्लाई में मदद करती रही है।

ये भी पढ़ें

  • Mathura Murder News: देर रात गांव में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ फायरिंग से हर तरफ मची अफरातफरी, हत्या से पूरे इलाके में दहशत 
  • Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
  • Delhi Road Accident: राजधानी में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते मची अफरातफरी, एक साथ चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप 

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कितनी बढ़ोतरी हुई है?

उत्तर:  पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और ऑक्टेन की कीमतों में 20 टका प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।

प्रश्न 2:  डीजल की नई कीमत कितनी है?

उत्तर:  कीमत बढ़ने के बाद डीजल 115 टका से बढ़कर 135 टका प्रति लीटर हो गया है।

प्रश्न 3:  पेट्रोल की नई कीमत कितनी है?

उत्तर:  पेट्रोल की कीमत 140 टका से बढ़ाकर 160 टका प्रति लीटर कर दी गई है।

प्रश्न 4:  ऑक्टेन की नई कीमत क्या है?

उत्तर:  ऑक्टेन की कीमत 145 टका से बढ़कर 165 टका प्रति लीटर हो गई है।

प्रश्न 5:  कीमत बढ़ाने की वजह क्या बताई गई है?

उत्तर:  सरकार के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण कच्चे तेल और ईंधन के आयात की लागत बढ़ी है। इसके अलावा सरकारी कंपनी बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को हुए नुकसान को कम करना भी कीमत बढ़ाने के पीछे एक कारण बताया गया है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

Web Title: Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: Fuel prices hiked by Tk 20 a litre