Cricketers in Japan Photos: टीम इंडिया का टोक्यो में बारिश के बीच नजर आया मस्ती भरा अंदाज
Updated: Thu, 24 Sep 2026 01:58 PM (IST)
1
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
जापान की राजधानी टॉक्यो में भारतीय प्लेयर्स (फोटो—एआई)
Cricketers in Japan Photos: एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ी टोक्यो की सड़कों पर बारिश का लुत्फ उठाते दिखे. खिलाड़ियों के खास अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा.
विज्ञापन
2
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
अभिषेक शर्मा फोटो—इंस्टाग्राम
अभिषेक ने पोस्ट में लिखा'हैलो टोक्यो'
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जापान पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी जापान के माहौल का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे टोक्यो की सड़कों पर बारिश के बीच घूमते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने भी टोक्यो की बारिश के बीच की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में वह सफेद शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं और हाथ में पारदर्शी छाता है. यह तस्वीर शाम के समय की बताई जा रही है. अभिषेक ने इसके साथ कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह ईशान किशन के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में 'Konnichiwa Tokyo' लिखा, जिसका मतलब 'हैलो टोक्यो' है.
3
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर फोटो—इंस्टाग्राम
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अर्शदीप
अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर टोक्यो की सड़कों से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्शदीप ने कैप्शन में लिखा, “Ukiyo”, जिसका मतलब “द फ्लोटिंग वर्ल्ड” यानी “तैरती हुई दुनिया” है.
4
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर फोटो—इंस्टाग्राम
शॉपिंग बैग्स के साथ नजर आए तीनों
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर भी टोक्यो में घूमते और शॉपिंग करते नजर आए. तीनों के हाथों में शॉपिंग बैग और पारदर्शी छाते दिखाई दे रहे हैं. उनके कैजुअल लुक और अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा. श्रेयस अय्यर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Making memories between the raindrops'.
5
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
ईशान किशन फोटो—इंस्टाग्राम
फूल ब्लैक मोड में नजर आए ईशान किशन
ईशान किशन भी जापान की राजधानी टोक्यो की सड़कों पर अलग अंदाज में नजर आए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फुल ब्लैक लुक में तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'Pretending casual'.
6
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह फोटो—इंस्टाग्राम
टोक्यो की सड़कों पर ली सेल्फी
अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह भी जापान की सड़कों पर साथ घूमते नजर आए. इस दौरान अक्षर पटेल ने बुमराह के लिए एक कस्टमाइज तकिया खरीदने में भी उनकी मदद की. अक्षर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Here’s how Japan welcomed us'. दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.
7
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
वैभव सूर्यवंशी फोटो—इंस्टाग्राम
वैभव ने कार्टून डोरमोन का किया जिक्र
15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टोक्यो की सड़कों पर घूमते नजर आए. अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने जापान के मशहूर कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन का जिक्र किया. वैभव ने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'Reporting from Nobita’s city'.
8
/
8

फुल स्क्रीन में देखें
यश ठाकुर फोटो—इंस्टाग्राम
टोक्यो की सड़कों को एक्सप्लोर करते नजर आए यश
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किए गए यश ठाकुर टोक्यो की सड़कों पर छाता लेकर घूमते नजर आए. उन्होंने शाम के समय वॉक करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्वीर के साथ उन्होंने जापानी भाषा में 'Konnichiwa' लिखा, जिसका मतलब 'हैलो' होता है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
