दिग्गज एक्ट्रेस Phyllida Law का 94 साल की उम्र में हुआ निधन, फिल्मी दुनिया में दौड़ी शोक की लहर
वर्ल्ड सिनेमा
- Authored by: अभय
- Updated Aug 19, 2026, 10:45 AM IST
Phyllida Law Death News: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। एमा थॉम्पसन की मां और मशहूर एक्ट्रेस फिलिडा लॉ का 94 साल की उम्र में निधन हो गया।
![]()
Phyllida Law Death News
Phyllida Law Death News: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एमा थॉम्पसन (Emma Thompson) के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस फिलिडा लॉ (Phyllida Law) का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिलिडा सिर्फ एमा की मां के तौर पर ही नहीं, बल्कि थिएटर, टीवी और फिल्मों में अपने लंबे करियर के लिए भी जानी जाती थीं। उन्होंने करीब छह दशक तक एक्टिंग की और 140 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम किया। फिलिडा लॉ के निधन की खबर 18 अगस्त को सामने आई, हालांकि उनका निधन 27 जुलाई 2026 को हुआ था। उनके मैनेजर जैकी लेगो ने बताया कि उन्होंने घर पर परिवार के बीच बेहद शांति से आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
एमा थॉम्पसन की मां होने के साथ खुद भी थीं बड़ी एक्ट्रेस
फिलिडा लॉ को अक्सर लोग एमा थॉम्पसन की मां के तौर पर जानते हैं, लेकिन उनका अपना एक्टिंग करियर भी काफी शानदार रहा। उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में टीवी और फिल्मों में भी खूब काम किया। फिलिडा का जन्म 1932 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उन्होंने Bristol Old Vic Theatre School में ट्रेनिंग ली थी। खास बात ये है कि शुरुआत में उनका इरादा एक्ट्रेस बनने का नहीं, बल्कि स्टेज डिजाइनर बनने का था।
थिएटर से फिल्मों तक शानदार रहा सफर
फिलिडा लॉ का एक्टिंग करियर कई दशकों तक चला। उन्होंने 1950 और 60 के दशक में थिएटर और टीवी में काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी लगातार मौके मिलते रहे। उन्होंने पीटर’स फ्रेंड्स, मच अडो अबाउट नथिंग, द विंटर गेस्ट और एम्मा जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी उनका काम काफी पसंद किया गया। वह फॉयल्स वॉर (Foyle’s War), किंगडम (Kingdom) और दूसरे कई लोकप्रिय ब्रिटिश शो का हिस्सा रहीं। उनका करियर सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े अनुभवों पर किताबें भी लिखीं। एमा थॉम्पसन के फैंस उन्हें हैरी पॉटर (Harry Potter) फ्रेंचाइजी में प्रोफेसर सिबिल ट्रेलॉनी के किरदार के लिए भी जानते हैं। हालांकि फिलिडा लॉ ने खुद हैरी पॉटर फिल्मों में काम नहीं किया था, लेकिन उनकी दूसरी बेटी सोफी थॉम्पसन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रही थीं।
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- World-Cinema
End of Article