Pixel 11 Pro Fold का लॉन्च अगले हफ्ते, नए डिजाइन के साथ आएगा Google का फोल्डेबल फोन
Aug 04, 2026 11:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Google Pixel 11 Pro Fold ग्लोबल मार्केट में 12 अगस्त को लॉन्च होगा। जानिए नए डिजाइन, Tensor G6 चिप, कैमरा अपग्रेड और संभावित AI फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी।
Google ने अपने फोल्डेबल डिवाइस का टीजर शेयर किया है।
टेक कंपनी Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11 Pro Fold ग्लोबल मार्केट में 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें फोन की झलक देखने को मिली है। टीज़र से साफ है कि इस बार Google अपने फोल्डेबल फोन में डिजाइन से जुड़े कुछ अहम बदलाव करने जा रहा है। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Google का यह नया फोल्डेबल फोन प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसे डिवाइस को टक्कर देगा। हालांकि डिजाइन पूरी तरह नया नहीं है, लेकिन कंपनी ने इसकी बॉडी, हिंज और कैमरा मॉड्यूल को पहले से ज्यादा रिफाइंड बनाया है, जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है। इसे प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
पहले से पतला और बेहतर होगा डिजाइन
टीजर में दिखाई गई फोटोज के मुताबिक Pixel 11 Pro Fold में पहले की तुलना में पतला प्रोफाइल देखने को मिलेगा। इसके हिंज मैकेनिज्म को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे फोन ज्यादा मजबूती और स्मूद फोल्डिंग एक्सपीरियंस दे सकता है। पीछे की तरफ बड़ा कैमरा मॉड्यूल मौजूद रहेगा, लेकिन इसका डिजाइन थोड़ा बदला हुआ नजर आता है।
Tensor G6 चिप और AI फीचर्स की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 Pro Fold में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिप बेहतर AI परफॉर्मेंस, तेज प्रोसेसिंग और ज्यादा पावर एफिशिएंसी देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ Android 17 पर बेस्ड लेटेस्ट Pixel एक्सपीरियंस मिलने की भी उम्मीद है, जिसमें कई नए AI फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
कैमरा में भी हो सकता है सुधार
Google के Pixel स्मार्टफोन अपनी कैमरा क्वॉलिटी के लिए जाने जाते हैं। Pixel 11 Pro Fold में भी कैमरा सिस्टम को अपग्रेड किए जाने की संभावना है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इमेज प्रोसेसिंग, लो-लाइट फोटोग्राफी और AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स को पहले से बेहतर बना सकती है। हालांकि कैमरा सेंसर की आधिकारिक जानकारी लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी।
12 अगस्त को होगा बड़ा लॉन्च इवेंट
12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में सिर्फ Pixel 11 Pro Fold ही नहीं, बल्कि Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन, नई Pixel Watch और Pixel Buds भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह इवेंट Google के साल के सबसे बड़े हार्डवेयर लॉन्च इवेंट्स में से एक माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें