क्या है सप्त धारा की सातवीं ताकत? लाल किला से PM मोदी ने जिसे बताया सॉफ्ट पावर
PM Modi Lal Qila Speech: 15 अगस्त को पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने भारत के भविष्य लेकर कई विषयों पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सप्त धारा की सातवीं ताकत का जिक्र किया.
PM Modi Lal Qila Speech: 15 अगस्त को पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने भारत के भविष्य लेकर कई विषयों पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सप्त धारा की सातवीं ताकत का जिक्र किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/pm-modi-lal-qila-speech-1-2026-08-15-09-22-48.jpg)
PM Modi Lal Qila Speech
PM Modi Lal Qila Speech: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. पीएम मोदी ने लगातार 13वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला पर तिरंगा फहराया. इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने भारत के भविष्य लेकर कई विषयों पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सप्त धारा की सातवीं ताकत का जिक्र किया.
पीएम मोदी ने लाल किला से कहा कि सप्त धारा की सातवीं ताकत भारत की 'सॉफ्ट पावर' है. आज योग ने दुनिया को भारत से जोड़ा है. हमारा आयुर्वेद, होलिस्टिक हेल्थकेयर, हैंडीक्राफ्ट, संस्कृति, फिल्में, एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट- दुनिया भारत के WAVES समिट को पहचान रही है और उसका बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. हमारे पास 100 से ज्यादा नेशनल पार्क हैं। हमारे पास 'सॉफ्ट पावर' के जरिए विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने का मौका है.
PM Modi says, "The seventh strength of the Sapta Dhara is India's soft power. Today, Yoga has connected the world to India. Our Ayurveda, holistic healthcare, handicrafts, culture, films, animation, gaming, digital content. The world is recognizing and looking forward to India's… pic.twitter.com/woITsrtwmd
— ANI (@ANI) August 15, 2026
दुनिया के टॉप-5 बैंकों में भारत के हों- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के लिए बड़ा वैश्विक लक्ष्य तय किया. उन्होंने कहा कि कम से कम एक भारतीय बैंक दुनिया के टॉप-5 बैंकों में शामिल होना चाहिए. साथ ही, भारतीय फार्मा कंपनियों को भी वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच कंपनियों में जगह बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक मजबूती के साथ भारतीय कंपनियों को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना होगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: 80 साल में बदल गया भारत, अब पाक से युद्ध हुआ तो टैंक नहीं ये 5 हथियार तय करेंगे नतीजे
भारत के पास स्थिर राजनीतिक जनादेश- पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के मंच पर एक ऐसे देश के तौर पर उभर रहा है जिसे व्यापक रूप से स्वीकार और सम्मानित किया जाता है. भारत के पास एक स्थिर राजनीतिक जनादेश और एक स्थिर सरकार है; यहां एक जीवंत लोकतंत्र, एक मजबूत न्यायपालिका और एक ऐसा संविधान है जो हम सभी का मार्गदर्शन करता है. दुनिया ने हमारी इन खूबियों को पहचानना शुरू कर दिया है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें