'मैं आपसे मदद मांगता हूं...', PM मोदी ने किया टैलेंट हंट का ऐलान, फिर जानिए क्यों कही ऐसी बात?
PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के संबोधन का दौरान खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें आने वाले ओलंपिक में उन खेलों में भी मेडल लाने हैं, जिसमें हम पिछड़ जाते हैं.
PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के संबोधन का दौरान खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें आने वाले ओलंपिक में उन खेलों में भी मेडल लाने हैं, जिसमें हम पिछड़ जाते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/prime-minister-narendra-modi-2026-08-15-08-52-03.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (Image Source: X/ANI)
PM MODI: पूरे भारत देश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. सबसे बड़ा कार्यक्रम लाल किला पर हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहरा. पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बात की. इसी दौरान पीएम ने न केवल 2036 ओलंपिक की मेजबानी में भारत की दिलचस्पी दोहराई, बल्कि देश भर में खेल प्रतिभाओं की खोज (टैलेंट हंट) का भी ऐलान किया. पीएम मोदी ने उन खेलों और इवेंट्स में प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करके ओलंपिक में भारत की मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया, जिनमें देश की पारंपरिक रूप से बहुत कम या कोई मौजूदगी नहीं रही है.
PM MODI ने टैलेंट हंट का किया गया ऐलान
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान न केवल 2036 ओलंपिक की मेजबानी में भारत की दिलचस्पी दोहराई, बल्कि देश भर में खेल प्रतिभाओं की खोज (टैलेंट हंट) का ऐलान किया.पीएम मोदी ने उन खेलों और इवेंट्स में प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करके ओलंपिक में भारत की मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया, जिनमें देश की पारंपरिक रूप से बहुत कम या कोई मौजूदगी नहीं रही है.
पीएम मोदी ने लाल किले में संबोधन के दौरान कहा, "ओलंपिक में लगभग 40 खेल होते हैं, जिनमें करीब 325 से 350 इवेंट्स होते हैं. मेरे देशवासियों, मेरे युवा साथियों, आपको यह जानकर दुख होगा, मैं आपको चुनौती देता हूं, आपसे अपील करता हूं, आपसे मदद मांगता हूं, कि भारत इनमें से दो-तिहाई खेलों में भी हिस्सा नहीं लेता है. हम वहां मौजूद नहीं हैं; हम क्वालीफाई नहीं करते हैं."
ओलंपिक 2036 पर टिकी हैं नजरें
पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमने तय किया है कि 2036 का ओलंपिक भारत में होना चाहिए. लेकिन 2036 में, जिन खेलों में भारत आज नहीं खेलता, जिन खेलों में भारत क्वालीफाई नहीं करता, जिन इवेंट्स को भारत ने छोड़ दिया है, उनमें से तीन-चौथाई हमारा इंतज़ार कर रहे हैं. भारत उन पर ध्यान देगा, और इसके लिए हम टैलेंट की पहचान करने का अभियान भी चला रहे हैं."
"अगर हमें 2036 के लिए एथलीट चाहिए, तो आज से ही गांव-गांव, शहर-शहर और स्कूल-स्कूल जाकर खेल प्रतिभाओं की खोज का अभियान चलाया जाएगा. हमें पांच से पंद्रह साल की उम्र के बच्चों और अपनी बेटियों पर ध्यान देना होगा. उनकी क्षमताओं का आकलन किया जाएगा और फिर उन्हें खास ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे अच्छे एथलीट बन सकें और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें."
उन्होंने कहा, "भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है. हम अक्सर अपना राष्ट्रगान सुनते हैं और तिरंगे को ऊपर लहराते हुए देखते हैं. हमने बड़ी सफलता हासिल की है. चाहे खेलो इंडिया गेम्स हों, यूनिवर्सिटी गेम्स, बीच गेम्स, विंटर गेम्स हों या फिर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है."
ये भी पढ़ें: क्रिकेट पर बनी 10 फिल्में करेंगी 15 अगस्त की छुट्टी का मजा दोगुना, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें