इजरायल ने हमास के वित्त विभाग प्रमुख अलू अलवान को मार गिराया, PM नेतन्याहू ने जारी किया बयान

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक लक्षित अभियान चलाकर हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का दावा किया है.

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक लक्षित अभियान चलाकर हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का दावा किया है.

author-image

New Update

PM Netanyahu makes major decision Trump

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Photograph: (File)

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है. इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक लक्षित अभियान चलाकर हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का दावा किया है. प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने इस कार्रवाई के लिए IDF और ISA की सराहना की.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. उनके मुताबिक, यह अभियान इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने मिलकर चलाया था. बयान में कहा गया कि खान यूनिस में किए गए इस अभियान में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को निशाना बनाया गया. 

Joint Statement by Prime Minister Benjamin Netanyahu and Defense Minister Israel Katz:
A short while ago in Khan Younis, the IDF eliminated Hamas terrorist organization finance department head Muhammad Abu Alwan.

The Prime Minister and Defense Minister commend the IDF and the…

— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 23, 2026

कार्रवाई जारी रहने की कही बात?

इजरायली नेतृत्व ने कहा कि हमास के नेताओं और उसके आर्थिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इजरायल का कहना है कि यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा, जब तक गाजा में हमास की मौजूदगी पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि इजरायली सेना हमास के कमांडरों और सदस्यों को निशाना बनाती रहेगी. साथ ही, संगठन को मिलने वाली आर्थिक मदद के स्रोतों पर भी कार्रवाई की जाएगी और उसके आतंकवादी ढांचे को कमजोर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इजरायल हमास को दोबारा अपनी ताकत बढ़ाने का मौका नहीं देगा.

यह भी पढ़ें: UN महासभा में जेलेंस्की ने उठाया बड़ा मुद्दा, भारत समेत 47 देशों से की खास अपील

पिछले महीने इजरायल ने दी थी धमकी

अबू अलवान की मौत को हमास के वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ इजरायल की हालिया बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. इससे पहले पिछले महीने की शुरुआत में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर गाजा पट्टी से ड्रोन, गुब्बारे और पतंग उड़ाना तुरंत बंद नहीं किया गया, तो इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई और तेज कर देगा. वहीं, हमास ने इजरायल के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि वह बच्चों की पतंगों की घटनाओं को गाजा में हमले बढ़ाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.

ड्रोन, पंतग और गुब्बारे उड़ाने पर हुई थी समीक्षा

इजरायल के प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने गाजा से इजरायल की ओर छोड़े जा रहे ड्रोन, गुब्बारों और पतंगों को लेकर स्थिति की समीक्षा की. इस बैठक में इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख और आईडीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

इजरायल ने हमास को चेतावनी दी कि अगर गाजा से इजरायल की ओर ड्रोन, गुब्बारे और पतंगें भेजना तुरंत बंद नहीं किया गया, तो आईडीएफ कार्रवाई तेज करेगा. इजरायल ने कहा कि वह इन गतिविधियों के लिए जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाएगा और उन इलाकों से लोगों को हटाएगा, जहां से ड्रोन, गुब्बारे और पतंगें छोड़ी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: 'कभी सिर नहीं झुकाएंगे न घुटने टेकेंगे...', UN में ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रंप को दी चेतावनी

नेतन्याहू ने किया साफ

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा कि 7 अक्टूबर से पहले जैसी स्थिति अब दोबारा नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इजरायल हमास या गाजा में किसी भी अन्य संगठन को फिर से इजरायली समुदायों के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगा. उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित माहौल को बनाए रखने के लिए कदम उठाता रहेगा.