PM मोदी आज भिवानी में करेंगे मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ: कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जाएंगे नेता, 620 बेड का अस्पताल, 100 एमबीबीएस सीटें - Bhiwani News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उद्घाटन करेंगे। इसक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसको लेकर वीरवार को भिवानी के डीसी साहिल गुप्ता ने समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लि
.
समारोह में शामिल होने वाले अधिकांश लोग इलेक्ट्रिक वाहनों, साइकिल पर सवार होकर या पैदल आएंगे। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। उनके अलावा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र कौशिक आदि शामिल होंगे।

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए डीसी साहिल गुप्ता।
वाटरप्रूफ पंडाल लगाया मानसून के मद्देनजर जिला स्तरीय समारोह के लिए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया है, जिसमें वीआईपी के बैठने की व्यवस्था के अलावा लोगों के बैठने के लिए अलग-अलग 6 सेक्टर बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर 12 बाई 26 की एलईडी लगाई जाएगी, जिस पर जींद से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा पंडाल में दो 8 बाई 10 की अन्य एलईडी भी लगाई जाएंगी, ताकि पंडाल में पीछे बैठे लोग भी कार्यक्रम को आसानी से देख सकें।
6 मेजर ऑप्रेशन थिएटर की सुविधा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न तरह के 6 मेजर ऑप्रेशन थिएटर की सुविधा होगी, जिससे अलग-अलग तरह के ऑप्रेशन एक साथ किए जा सकेंगे। इसके अलावा हर विभाग के आईसीयू बेड सुविधा के साथ 6 माइनर ऑप्रेशन थिएटर हैं। नवनिर्मित मेडिकल अस्पताल की 320 आईपीडी बेड की क्षमता है, जबकि सामान्य अस्पताल में 300 बेड की क्षमता पहले से ही है।
100 एमबीबीएस सीटें मेडिकल कॉलेज परिसर में आधुनिक अस्पताल, शिक्षण भवन और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है। मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा 2 सितंबर 2025 को लेटर ऑफ परमिशन जारी किया जा चुका है, इससे विद्यार्थी आधुनिक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर आधुनिक एकेडमिक ब्लॉक, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, स्किल एवं सिमुलेशन लैब, शोध सुविधाएं तथा नवीनतम चिकित्सा उपकरण युक्त अस्पताल विकसित होगा।

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए डीसी साहिल गुप्ता।
448 क्षमता के छात्रों तथा 360 क्षमता के छात्राओं के होस्टल बनाए वीटा मिल्क प्लांट के पास करीब 27 एकड़ में मेडिकल कॉलेज क्षेत्र है, जहां पर मेडिकल के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। घंटाघर के पास 14 एकड़ में अस्पताल क्षेत्र है, यहां मेडिकल की ओपीडी की सुविधा है व जिला पुनर्वास केंद्र के नजदीक तीन एकड़ में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों के लिए आवास बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में थिएटर कॉम्प्लेक्स, पुस्तकालय, स्किल एवं सिमुलेशन लैब, छात्र एवं छात्राओं के अलग-अलग छात्रावास, जूनियर रेजिडेंट हॉस्टल, नर्सिंग हॉस्टल, फेकल्टी एवं स्टाफ आवास, डीन आवास, एनिमल हाउस और डाइनिंग ब्लॉक एवं अन्य सहायक भवन शामिल हैं। 808 क्षमता वाले होस्टल में 224-224 क्षमता के दो होस्टल छात्रों के लिए तथा 360 क्षमता का एक होस्टल छात्राओं के लिए है।
ओपीडी मिल रहा लोगों को चिकित्सा लाभ मेडिकल में ओपीडी ब्लॉक में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया,ईएनटी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, मनोरोग विभाग, श्वसन रोग विभाग, फॉरेंसिक मेडिसिन, सेंट्रल लैबोरेटरी के माध्यम से चिकित्सा लाभ मिल रहा है।