PM Modi Birthday: दिल्ली के हर घर में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', CM रेखा गुप्ता ने की खास अपील, पूरी डिटेल

By Oneindia Staff

Time Published: Wednesday, September 16, 2026, 17:17 [IST]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में एक खास पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के लोगों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाएं। इस दौरान प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा के लिए उन्हें नई ऊर्जा मिलने की प्रार्थना की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से कहा है कि 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच हर घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक दीया जलाया जाए। इस पहल का मकसद जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रकट करना है। दिल्ली सरकार की इस अपील में राजधानी के हर परिवार को शामिल होने का आग्रह किया गया है।

PM Modi Birthday 2026

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के प्रति उनके योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा,

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन मां भारती की सेवा और 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर दिल्ली का हर परिवार दीये की रोशनी के जरिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रकट करे।"

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि शाम को जलने वाला हर दीया महज रोशनी का साधन नहीं होगा। यह प्रधानमंत्री के प्रति दिल्ली के लोगों के स्नेह, सम्मान और देश के विकास में अपनी भागीदारी के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

एक दीया, कई संदेश; युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक से अपील

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग राष्ट्रीय पर्वों और खास मौकों पर अपनी एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को दिखाते रहे हैं। उनके मुताबिक, 'आशीर्वाद का दीया' पूरी दिल्ली को एक साथ जोड़ने का काम करेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को भी नई ताकत देने का संदेश देगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सभी सामाजिक संगठनों से इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस दौरान लोग प्रधानमंत्री के स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के साथ देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शक्ति के लिए प्रार्थना करेंगे।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range