इस एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, 12 घंटे में बढ़े 1.1 मिलियन फॉलोअर्स

NEET Paper Leak पर PM मोदी का वीडियो वायरल होते ही Instagram पर 12 घंटे में 1.1 मिलियन नए फॉलोअर्स जुड़े. जानिए उन्होंने वीडियो में क्या कहा और प्रदर्शन पर क्या अपडेट है?

Written By : सोनम |  Updated at : 24 Jul 2026 09:48 PM (IST)

Preferred Sources

pm modi Instagram followers neet paper leak video cockroach Janata party sonam Wangchuk protest PM Modi Instagram Followers: इस एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, 12 घंटे में बढ़े 1.1 मिलियन फॉलोअर्स

पीएम मोदी इंस्टाग्राम

Source : Facebook

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है. सड़कों पर छात्रों का गुस्सा उबाल पर है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर बड़ी हलचल देखने को मिली. दरअसल, यूथ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर महज 12 घंटे में उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए. इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की लोकप्रियता कितनी ज्यादा है और युवा उनकी बात को कितनी बेहतर तरीके से समझते हैं. 

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

गौरतलब है कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में युवाओं की नाराजगी और उत्पात को देखते हुए पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह पीड़ादायक है. इस घटना के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं. गुनहगारों को पकड़ा गया है और आज वे जेल में हैं. 

उन्होंने कहा कि सरकार ने इतने कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा दोबारा कराने का प्रबंध किया और 19 जून को रिजल्ट भी जारी कर दिया गया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से सख्ती से निपटने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी चल रही है. पीएम ने कहा कि सोमवार को जब संसद का सत्र दोबारा शुरू होगा तो इस बिल को उनकी सरकार जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश करेगी, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं के दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिल सके.

यूथ ने दिया तगड़ा रेस्पॉन्स

पीएम मोदी का यह वीडियो जारी होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ. जब पीएम ने यह वीडियो पोस्ट किया, उस वक्त 101 मिलियन लोग उन्हें फॉलो कर रहे थे. वहीं, महज 12 घंटे बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 102 मिलियन पहुंच गई. इसके अलावा 15.6 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, जबकि इस वीडियो को 288 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

प्रदर्शन में क्या है ताजा अपडेट?

बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब भी जारी है, लेकिन मशहूर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. उधर, मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक को लेकर सख्त सजा वाले बिल को मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि यह बिल अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या Aadhaar से हो रही है जंतर मंतर के प्रोटेस्टर की पहचान? AI सर्विलांस पर खड़े हुए सवाल

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More

Published at : 24 Jul 2026 09:48 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola