PM Narendra Modi Birthday Special: 'उरी' से 'धुरंधर' तक, इन 5 फिल्मों-सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री की झलक

PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में जिनमें पीएम मोदी की झलक देखने को मिली.

PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में जिनमें पीएम मोदी की झलक देखने को मिली.

author-image

New Update

Bollywood Films (5)

Bollywood Films Photograph: (Screengrab)

PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन (PM Modi Birthday) मना रहे हैं. राजनीति में अपनी लंबी पारी के साथ पीएम मोदी का जिक्र फिल्मों और वेब सीरीज में भी कई बार देखने को मिला है. कहीं उनकी जिंदगी पर पूरी फिल्म बनी, तो कहीं उनके बचपन से प्रेरित कहानी दिखाई गई. कुछ फिल्मों में उनके किरदार को सीधे पर्दे पर उतारा गया, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स में उनके जीवन की घटनाओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया. तो चलिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर जानते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों और सीरीज के बारे में-

1. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri: The Surgical Strike)

साल 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार भी देखने को मिला था. फिल्म में एक्टर रजित कपूर ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था. इसकी कहानी 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें उस समय के राजनीतिक नेतृत्व को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया था. दिलचस्प बात ये है कि इसी फिल्म का डायलॉग ‘How's the Josh?’ बाद में खुद पीएम मोदी ने भी इस्तेमाल किया था. जनवरी 2019 में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने फिल्म के इस फेमस डायलॉग को दोहराया था.

2. ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (PM Narendra Modi)

पीएम मोदी की जिंदगी पर बनी सबसे फेमस फिल्मों में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का नाम भी शामिल है. उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके बचपन से लेकर राजनीति में आने और प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- सेलेब्स के साथ PM Modi का दिखा अलग अंदाज, कभी लगाया गले तो कभी खिंचवाई सेल्फी

3. ‘चलो जीते हैं’ (Chalo Jeete Hain)

‘चलो जीते हैं’ पीएम मोदी पर बनी एक शॉर्ट फिल्म है, जिनमें प्रधानमंत्री के बचपन की एक घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म में छोटे नरेंद्र यानी ‘नारू’ की कहानी दिखाई गई है, जो स्वामी विवेकानंद की एक सीख से प्रभावित होता है और अपने आसपास के लोगों की मदद करने की कोशिश करता है. हालांकि ये उनकी पूरी बायोग्राफी नहीं है.

4.  मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)

पीएम मोदी की जिंदगी पर आई ‘Modi: Journey of a Common Man’ एक 10 एपिसोड वाली वेब सीरीज है. इसमें उनके बचपन, किशोरावस्था और युवावस्था से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को दिखाया गया. अलग-अलग उम्र के नरेंद्र मोदी का किरदार अलग एक्टर्स ने निभाया था, सीरीज में उनके जीवन से जुड़े कई घटनाक्रमों को कहानी का हिस्सा बनाया गया.

5. ‘धुरंधर 2’ में असली फुटेज की झलक

वहीं, इस साल की शुरुआत में आई रणवीर सिंह की  ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को लेकर भी पीएम मोदी की चर्चा हुई थी. फिल्म में पीएण नरेंद्र मोदी की झलक दिखाई गई, लेकिन ये किरादर किसी कलाकार ने नहीं निभाया था. बल्कि फिल्म में  2014 लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी के विजय भाषण की रियल फुटेज का इस्तेमाल किया गया था.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड