PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल

पीएम मोदी के साथ विदेशी यात्राओं के समय रहने वाले एक शख्स की चर्चा जोरों पर है. सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल हैं. इस शख्स का नाम सिद्धार्थ बाबू है. आइए जानते हैं उनके बारे में...

Written By : विशाल पाण्डेय |  Updated at : 14 Sep 2026 08:42 PM (IST)

Preferred Sources

Who is sidharth babu seen with PM Narendra Modi Puin and XI Jinping Brics Summit 2026 PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल

प्रधानमंत्री के साथ नजर आने वाले शख्स आईएफएस अधिकारी सिद्धार्थ बाबू हैं.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चर्चा के दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही है. उसमें एक शख्स नजर आ रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तमाम बातें कहीं जा रही हैं, ऐसे में समझते हैं कि वो शख्स हैं कौन? 

जिस शख्स को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के बीच चर्चा है, वो भारत के साल 2017 बैच के IFS अधिकारी हैं. उनका नाम सिद्धार्थ बाबू है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब सिद्धार्थ पीएम मोदी के साथ नजर आए हैं. वह अक्सर राजनियिक यात्राओं के दौरान पीएम मोदी के साथ नजर आते हैं. सिद्धार्थ बाबू की अधिकारियों में अपनी पहचान है. इनका काम है, अनुवाद करना. यानी ट्रांसलेटर की भूमिका सिद्धार्थ बेहतर तरीके से निभा रहे हैं. 

View this post on Instagram

पीएम मोदी के अनुवादक के तौर पर निभाते हैं अहम भूमिका

जब भी पीएम मोदी से किसी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राजनयिक से उनकी ही भाषा में बात करते हैं, तो सिद्धार्थ का काम है, कि उस भाषा को समझकर उसका अनुवाद करना और पीएम मोदी कुछ बोलते हैं, तो वो अन्य विदेशी नेताओं तक उनकी बात पहुंचाते हैं. सिद्धार्थ बाबू विदेश मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले बीजिंग, अमेरिका में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, एक IFS अधिकारी के तौर पर. 

किस राज्य के रहने वाले हैं सिद्धार्थ बाबू? 

सिद्धार्थ बाबू के बारे में बताया जाता है कि उनको कई भाषाओं का ज्ञान है. वह दक्षिण भारत के केरलम राज्य के रहने वाले हैं. उनको रूस की भाषा के अलावा इन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है. इन्हें मलायलम, हिन्दी, इंग्लिश का भी बहुत अच्छा ज्ञान है. 

सिद्धार्थ बाबू एक बेहतरीन IFS अधिकारियों में गिने जाते हैं. उन्होंने पीएम मोदी के साथ कई विदेश यात्राओं को किया है. अक्सर इस तरह की सिचुएशन में सिद्धार्थ पीएम मोदी के साथ साये की तरह नजर आते हैं. 

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More

Published at : 14 Sep 2026 07:24 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola