अमेरिका में गिरफ्तार होंगे PM नेतेन्याहू, ममदानी की चेतावनी के बाद भी इजरायली प्रधानमंत्री ने US जाने की खाई कसम

PM Netanyahu: अमेरिका दौरे से पहले नेतन्याहू के गिरफ्तारी के चेतावनी के बाद भी यूएस जाने की कसम खाई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह ICC गिरफ्तारी वारंट के बावजूद न्यूयॉर्क जाएंगे.

PM Netanyahu: अमेरिका दौरे से पहले नेतन्याहू के गिरफ्तारी के चेतावनी के बाद भी यूएस जाने की कसम खाई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह ICC गिरफ्तारी वारंट के बावजूद न्यूयॉर्क जाएंगे.

author-image

New Update

Netanyahu on US-Iran Peace Deal

Netanyahu

PM Netanyahu: इजरायली पीएम नेतन्याहू की गिरफ्तारी की चर्चा तेज हो गई है. अमेरिका दौरे से पहले नेतन्याहू के गिरफ्तारी के चेतावनी के बाद भी यूएस जाने की कसम खाई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट के बावजूद संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे. दरअसल, हाल ही में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उनको चेतावनी दी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि नेतन्याहू का शहर में स्वागत नहीं है और अगर वह अमेरिका आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स में दिए इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने ममदानी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल की आलोचना करके ममदानी नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ कई आरोप भी लगाए. नेतन्याहू ने कहा कि मेरा इरादा संयुक्त राष्ट्र के मंच से इजरायल और इजरायल-अमेरिकी गठबंधन के लिए सच बोलने का है.

My answer to Mamdani: I will come to New York to fight for the truth of the Jewish people 🇮🇱 pic.twitter.com/loZCQNBMx8

— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) July 26, 2026

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था बचाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका में किसी भी स्थिति या तरीके से गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में हर सप्ताह करीब 3 भारतीयों की होती है मौत, जानें 2023 से लेकर 2025 तक विदेशों में कितने इंडियंस की गई जान

मेयर का हो रहा विरोध

फिलिस्तीनी अधिकारों के समर्थन और इजरायल की खुलकर आलोचना करने की वजह से न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को इजरायल समर्थक नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. उनके आलोचकों का आरोप है कि ममदानी के बयान यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देते हैं. इसी मुद्दे पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ममदानी सभी न्यूयॉर्कवासियों के मेयर हैं, इसलिए उन्हें किसी एक समुदाय के खिलाफ माहौल नहीं बनाना चाहिए. नेतन्याहू ने दावा किया कि ममदानी लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कई यहूदी अमेरिकी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

मेयर ममदानी को लेकर सामने आया सर्वे

हालांकि, जून में हुए एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के सर्वे में अलग तस्वीर सामने आई. अमेरिका के 1,000 से ज्यादा यहूदी वयस्कों पर किए गए इस सर्वे के मुताबिक, 44% लोगों ने कहा कि वे न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को कुछ हद तक या बहुत पसंद करते हैं. वहीं 39% लोगों ने कहा कि वे उन्हें पसंद नहीं करते. इसके अलावा, करीब 20% लोगों का कहना था कि उनके पास ममदानी के बारे में राय बनाने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है. इससे पता चलता है कि यहूदी समुदाय के भीतर भी ममदानी को लेकर अलग-अलग राय है.

दूसरी ओर, केवल लगभग एक तिहाई यहूदी वयस्कों की नेतन्याहू के बारे में "कुछ हद तक" या "बहुत" अनुकूल राय थी, जबकि लगभग 10 में से 6 लोगों की उनके बारे में "कुछ हद तक" या "बहुत" प्रतिकूल राय थी, जिनमें 42 प्रतिशत लोगों की राय "बहुत" प्रतिकूल थी. लगभग 10 में से एक व्यक्ति का कहना है कि उन्हें इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Explainer: भारत पर लगाए टैरिफ को लेकर अमेरिका की क्या है मंशा? अब फार्मा कंपिनयों को सताई चिंता

लोगों की बदली राय

अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में इजरायल को लेकर लोगों की राय में बड़ा बदलाव आया है. ऐसे में इजरायल के समर्थन वाले कई पुराने तर्क अब पहले जितने असरदार नहीं माने जा रहे हैं. हालांकि, फिलिस्तीन के समर्थन को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की लगातार आलोचना हो रही है, लेकिन हाल ही में हुए एपी-एनओआरसी सर्वे में अलग तस्वीर सामने आई. सर्वे के अनुसार, अमेरिका के यहूदी वयस्कों की राय ममदानी के प्रति नेतन्याहू की तुलना में अधिक सकारात्मक है. वहीं, 30% उत्तरदाताओं का मानना है कि इजरायल ने गाजा में नरसंहार (Genocide) किया है.