उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, PMMSY के तहत 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

22 अगस्त 2026, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, PMMSY के तहत 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन – उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित इस योजना की अवधि सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है।
योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्यों के आधार पर पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए विभागीय पोर्टल 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन के लिए खुला रहेगा। इच्छुक लाभार्थी निर्धारित अवधि में fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
छह प्रमुख परियोजनाओं के लिए आवेदन
PMMSY के तहत उत्तर प्रदेश में उपलब्ध लक्ष्यों के अनुसार छह परियोजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सामान्य, महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित लक्ष्य शामिल हैं।
बड़े क्षेत्र में तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश: 33.93 हेक्टेयर
मध्य आकार RAS (री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम): 3 यूनिट
रेयरिंग यूनिट का निर्माण: 22.667 हेक्टेयर
बैकयार्ड RAS: 241 यूनिट
जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचय: 65,000 अंगुलिकाएं
पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण सहायता: 500 यूनिट
60 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत परियोजना और लाभार्थी की श्रेणी के अनुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य एवं अन्य पात्र श्रेणी के लाभार्थियों को कई परियोजनाओं में 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।
सरकार का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ तालाब, आधुनिक मत्स्य पालन प्रणाली और मत्स्य अंगुलिका संचय जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के अवसर बढ़ाना है। पात्र लाभार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture