Poco M8 Power Review: 8000 mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला दमदार स्मार्टफोन - poco m8 power review longlasting battery durable design

Poco M8 Power एक टिकाऊ फोन है जिसमें 8000 एमएएच की दमदार बैटरी और 6.9 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है।

HighLights

  1. 8000 एमएएच की पावरफुल बैटरी और 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले।

  2. चार साल सॉफ्टवेयर अपडेट और छह साल सिक्योरिटी पैचेज की सुविधा।

  3. स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट और IP65 रेटिंग के साथ टिकाऊ डिजाइन।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला फोन खरीदना चाहते हैं। फोन में 8000 एमएएच की पावरफुल सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले, हाइपरओएस3 सपोर्ट दिया गया है। फोन में चार साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और छह साल के सिक्योरिटी पैचेज की सुविधा ऑफर की जा रही है।

डिजाइन और डिस्प्ले

पोको एम8 पावर में 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन बड़ी होने से वीडियो देखने, ब्राउजिंग और रीडिंग का अनुभव बेहतर रहता है। हालांकि, बड़ी बैटरी होने के चलते फोन थोड़ा हैवी जरूर महसूस होता है। इसका वजन 225 ग्रा. और मोटाई 8.4 मिमी. है। रिव्यू के लिए प्राप्त ब्लेज आरेंज कलर फोन देखने में आकर्षक है, दो अन्य कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन भी हैं। फोन में गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन और आइपी 65 रेटिंग दी गई है। फोन की ड्यूरेबिलिटी पर्याप्त है, जिससे रोजाना के इस्तेमाल के लिए यह फोन बिल्कुल परफेक्ट है।

कैमरा

फोन के रियर पैनल में एलईडी फ्लैश, एफ/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 एमपी मेन कैमरा दिया गया है। वहीं एफ/2.0 अपर्चर 8 एमपी का सेल्फी कैमरा है। कैजुअल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह पर्याप्त है। अच्छी रोशनी में फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरों की परफार्मेंस संतोषजनक रहती है और फोटोग्राफ में पर्याप्त कलर और कंट्रास्ट दिखता है। हालांकि, इनडोर या लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस रेंज में इससे अधिक की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

परफार्मेंस एवं सॉफ्टवेयर

फोन में स्नैपड्रैगन4 जेन4 चिपसेट, 8जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128जीबी यूएफएस2.2 स्टोरेज दिया गया है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ब्राउजिंग का अनुभव संतोषजनक रहता है। इस फोन से हैवी गेमिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती। कैजुअल गेमिंग में फोन की परफार्मेंस ठीक ठाक है। फोन में एंड्रायड16 और हाइपरओएस3 का सपोर्ट मिलता है। बेसिक एआइ फीचर्स के साथ-साथ सर्कल टू सर्च और जेमिनी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, फोन में ब्लाटवेयर के चलते कई सारे एप्स स्क्रीन पर अनावश्यक लगते हैं। प्री इंस्टाल्ड एप्स और विज्ञापन बार-बार ध्यान भटकाते हैं।

बैटरी

बैटरी के मामले में आप बिल्कुल टेंशन फ्री रहने वाले हैं। इसमें 45 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 8000 एमएएच की पावरफुल बैटरी है। लगातार स्क्रीन आन रखने पर बैटरी 10 से 11 घंटे चल जाती है, यानी सामान्य प्रयोग पर फोन की बैटरी दो दिनों के लिए पर्याप्त रहती है।

वर्डिक्ट

स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 बहुत पर्याप्त माना जा सकता है। कैमरे की क्षमता सीमित है। बड़ी बैटरी होने से चार्जिंग में थोड़ा अधिक समय लगता है। अगर आप अच्छा डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी चाहते हैं और फोन को लंबे समय तक प्रयोग करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा आप्शन हो सकता है। इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।