रेलवे की कंपनी ने बिजनेस पर दिया अपडेट, अब बुधवार को शेयर में होगी हलचल?

रेलवे की कंपनी ने बिजनेस पर दिया अपडेट, अब बुधवार को शेयर में होगी हलचल?

Jul 28, 2026 08:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • रेल विकास निगम यानी RVNL को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 358.97 करोड़ रुपये का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है
  • अब RVNL के शेयर बुधवार को फोकस में रहने वाले हैं
RVNL Share Performance

Rail Vikas Nigam Limited Share Performance

RVNL share price: रेलवे से जुड़ी कंपनी- रेल विकास निगम (RVNL) के शेयर अगर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, RVNL के शेयर बुधवार को फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को 350 करोड़ रुपये से बड़ा ऑर्डर मिला है। आइए ऑर्डर की डिटेल जान लेते हैं।

क्या है ऑर्डर की डिटेल?

रेल विकास निगम को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 358.97 करोड़ रुपये का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में ईस्ट सेंट्रल रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन के तहत 41 किलोमीटर लंबे सीतामढ़ी-रक्सौल रेलवे सेक्शन को डबल करने का काम शामिल है। इसमें पुल, स्टेशन, प्लेटफॉर्म, अर्थवर्क और अन्य संबंधित सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भी शामिल है।

कब तक पूरा करना है काम

ऑर्डर की डिटेल पढ़ने पर मालूम होता है कि रेल विकास निगम को यह काम 1095 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि न तो उसके प्रमोटर और न ही प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट देने वाली अथॉरिटी में कोई हित है और यह कॉन्ट्रैक्ट 'रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन' की श्रेणी में नहीं आता है। यह नया ऑर्डर एक और बड़े कॉन्ट्रैक्ट के मिलने के ठीक बाद आया है।

बता दें कि जून के महीने में RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे से नेरगुंडी-बारंग और खुर्दा रोड-विजयनगरम सेक्शन के बीच तीसरी और चौथी लाइन प्रोजेक्ट के तहत चार बड़े रेलवे पुलों के निर्माण के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला था। इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 968 करोड़ रुपये थी। जून के मध्य में, RVNL को NMDC से विजाग, आंध्र प्रदेश में 10 MTPA की हैंडलिंग क्षमता वाले बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड बनाने के लिए 2,977 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इससे पहले, मई में कंपनी को NMDC और वेस्ट सेंट्रल रेलवे से लगभग 1,002 करोड़ रुपये के दो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्ट्रैक्ट मिले थे।

शेयर का परफॉर्मेंस

लगातार बिकवाली के दबाव के कारण साल-दर-साल (YTD) आधार पर RVNL के शेयर में 38% की गिरावट आई है। यह कंपनी की साल 2019 में लिस्टिंग के बाद से सबसे बड़ी सालाना गिरावट है। जून 2024 में ₹647 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद से शेयर दबाव में रहा और यह अब तक 66% गिर चुका है। हालांकि, लॉन्ग टर्म के लिहाज से से देखें तो यह अभी भी अच्छी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है और पिछले पांच सालों में इसमें लगभग 635% की तेजी आई है।