रीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल| Navbharat Live
रीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
विज्ञापन
सार
Rewa Crime News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में सनसनी, गुलाब नगर में युवक ने खुद को अवैध पिस्तौल से मारी गोली, मौके पर मौत, पुलिस को मिला सुसाइड नोट, परिजनों ने बताई बीमारी की बात।

रीवा में युवक ने की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Rewa Suicide Case: रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब नगर वार्ड क्रमांक-15 में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान विनीत मिश्रा (लगभग 40 वर्ष) निवासी गुलाब नगर, वार्ड क्रमांक-15 के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने अवैध पिस्तौल से स्वयं को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस को घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि नोट की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
पारिवारिक तनाव या आर्थिक परेशानी जैसी बात नहीं आई सामने
घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि विनीत मिश्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके अलावा किसी अन्य विवाद, पारिवारिक तनाव या आर्थिक परेशानी जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
समान थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
