धर्मेंद्र-हेमा की तस्वीर वाले कुशन, शाही एंट्री... ईशा देओल ने दिखाया 'ड्रीम गर्ल' का 54 साल पुराना बंगला, हर कोने में बसती हैं 'हीमैन' की यादें

हेमा मालिनी का घर (Photo: ITG)

  • 1/14

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी का मुंबई के जुहू स्थित घर 'अद्वितीय' किसी आलीशान महल से कम नहीं है. एक्ट्रेस के घर की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सादगी, कला और पारिवारिक यादों में बसती है. हाल ही में Curly Tales की होस्ट काम्या जानी ड्रीम गर्ल के घर पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल से हुई.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 2/14

ईशा ने पूरे घर का टूर कराया और उन खास जगहों की झलक दिखाई, जहां हेमा मालिनी आज भी डांस प्रैक्टिस करती हैं, परिवार समय बिताता है. सामने आई इनसाइंड वीडियो में देखने को मिल सकता है कि धर्मेंद्र की यादें आज भी घर के हर कोने में महसूस होती हैं. चलिए देखने हैं आखिर कैसा है 54 साल पुराना हेमा मालिनी का खूबसूरत घर.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 3/14

घर का नाम है 'अद्वितीय'

ईशा देओल ने बताया कि उनके घर का नाम 'अद्वितीय' है. ये नाम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने दिया था. 'अद्वितीय' का मतलब 'यूनिक' होता है यानी जिसका कोई दूसरा नहीं हो. ईशा के मुताबिक दिलचस्प बात ये है कि पहले इस घर का कोई नाम नहीं था. लोग इसे सिर्फ 'हेमा मालिनी का बंगला' बुलाते थे.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 4/14

घर में कदम रखते ही दिखती है रॉयल एंट्री

हेमा मालिनी के घर में एंट्री करते ही बहुत ही क्लासी और रॉयल नजारा नजर आता है. एंट्रेंस गेट के सामने ही गोल्डन बॉर्डर वाला बहुत बड़ा विंटेज मिरर, खूबसूरत नक्काशीदार कंसोल टेबल, एंटीक फर्नीचर और बड़े-बड़े फ्लावर वास लगे हैं. ये घर की एंट्रेंस को शाही लुक देते हैं. दीवारों पर लगी खूबसूरत लाइट्स और क्लासिक इंटीरियर घर की एलिगेंस को और बढ़ाते हैं.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 5/14

दीवारों पर सजी हैं परिवार की अनमोल यादें

घर की दीवारें सिर्फ डेकोरेटिव आइटम्स या पेंटिंग्स ही नहीं लगी हैं, बल्कि परिवार की खूबसूरत तस्वीरें भी लगी हैं. फ्रेम्स में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पुरानी तस्वीरें, परिवार के खास पलों से जुड़ी तस्वीरें लगी हैं. 

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 6/14

एक दीवार पर हेमा मालिनी के फिल्मी सफर की यादगार तस्वीरें लगी हुई हैं. इस तस्वीर में उनके अलग-अलग फिल्मों के लुक्स का कोलाज देखने को मिलता है.  

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 7/14

ऑफिस में लगी है हेमा-धर्मेंद्र की खूबसूरत तस्वीर

हेमा मालिनी ने अपने ऑफिस में भी धर्मेंद्र और अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर लगाई हुई है. ये हैंड-पेंटेड तस्वीर है, जो उनके काम करने वाली जगह में पर्सनल टच जोड़ रही है.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 8/14

डांस रिहर्सल हॉल, जहां आज भी गूंजते हैं घुंघरुओं की आवाज

घर की सबसे खास जगह है डांस रिहर्सल हॉल. ईशा देओल ने बताया कि इस कमरे में आने से पहले सभी को जूते बाहर उतारने पड़ते हैं क्योंकि ये उनके लिए किसी मंदिर से कम नहीं.

लकड़ी का फ्लोर भारतीय शास्त्रीय नृत्य के लिए तैयार किया गया है, जहां करीब 30 लोग एक साथ रिहर्सल कर सकते हैं.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 9/14

डांस रिहर्सल हॉल की दीवारों पर हेमा मालिनी की परफॉर्मेंस की तस्वीरें लगी हैं, जबकि भगवान कृष्ण, नटराज और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां इस जगह को आध्यात्मिक माहौल देती हैं.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 10/14

'पापा आज भी यहीं हैं...' धर्मेंद्र की मौजूदगी हर कोने में महसूस होती है

डांस हॉल में धर्मेंद्र की बड़ी तस्वीर लगी हुई है. ईशा देओल ने भावुक होकर कहा कि उन्हें आज भी ऐसा लगता है कि उनके पापा हर जगह मौजूद हैं और उनकी मौजूदगी इस घर में महसूस होती है. घर के कई हिस्सों में धर्मेंद्र की तस्वीरें और परिवार की यादें बेहद खूबसूरती से सजाई गई हैं.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 11/14

लिविंग रूम में मॉडर्न कम्फर्ट और विंटेज चार्म का खूबसूरत मेल

घर का लिविंग एरिया बेहद खुला और रोशनी से भरा हुआ है. वहां बड़े-बड़े शीशे, लाइट कलर के सोफे, मिंट ग्रीन एक्सेंट चेयर्स लगी हैं. इसके साथ ही वहां पर रेड एरिया रग और सेंटर टेबल है, जो इसे बेहद एलिगेंट बनाते हैं.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 12/14

इस कमरे की सबसे दिलचस्प चीज हैं और वो हैं कस्टम कुशंस, जिन पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की तस्वीरें प्रिंट हैं. ईशा ने बताया कि ये दोनों की 'डेजिग्नेटेड सीट्स' थीं. यानी जिस पर हेमा मालिनी की तस्वीर वाला कुशन रखा है, उस पर वो बैठती थीं और जिस पर धर्मेंद्र का उसपर दिवंगत एक्टर बैठा करते थे.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 13/14

डाइनिंग एरिया भी है बेहद शानदार

डाइनिंग स्पेस में बड़ा मार्बल टॉप डाइनिंग टेबल, स्टाइलिश अपहोल्स्टर्ड चेयर्स और ऊपर लगा शानदार क्रिस्टल झूमर पूरे एरिया को प्रीमियम लुक देता है. बड़ी-बड़ी ग्लास विंडोज से आने वाली नेचुरल रोशनी इस हिस्से को और भी खूबसूरत बनाती है.

हेमा मालिनी का घर (Photo: Instagram/@kamiya_jani)

  • 14/14

हेमा मालिनी के लिए अलग है किचन

ईशा देओल ने बताया कि उनकी मां हेमा मालिनी पूरी तरह वेजिटेरियल हैं, जबकि परिवार के बाकी लोग नॉन-वेज भी खाते हैं. इसी वजह से घर में हेमा मालिनी के लिए अलग किचन बनाया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों किचन के कुक भी अलग-अलग हैं.