'रामायण' के ट्रेलर में कुछ सेकेंड के लिए दिखे ये स्टार्स, रवि दुबे, विवेक ओबरॉय से लारा दत्ता तक, जानें किसका क्या रोल?

'रामायण' के ट्रेलर में कुछ सेकेंड के लिए दिखे ये स्टार्स, रवि दुबे, विवेक ओबरॉय से लारा दत्ता तक, जानें किसका क्या रोल?

Ramayana Trailer Characters: रामायण के ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा कई अहम किरदारों की झलक देखने को मिली है. जानते हैं, कौन किस रोल में नजर आएगा.

Ramayana Trailer Characters: रामायण के ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा कई अहम किरदारों की झलक देखने को मिली है. जानते हैं, कौन किस रोल में नजर आएगा.

author-image

New Update

Ramayana Trailer (2)

Ramayana Trailer Photograph: (Screengrab)

Ramayana Trailer Characters: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर रामायण का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म में राम, सीता और रावण के अलावा भी कई अहम किरदारों की झलक देखने को मिली है, जिनमें रवि दुबे, विवेक ओबरॉय और लारा दत्ता जैसे स्टार्स शामिल हैं. ऐसे में अब फैंस ये जानने चाह रहे हैं कि आखिर फिल्म में कौन-सा कलाकार किस रोल में नजर आएगा. तो चलिए जानते हैं.

लक्ष्ण बने रवि दुबे

Ravi Dubey
Ravi Dubey Photograph: (Screengrab)

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) नितेश तिवारी की रामायण में भगवान लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं. ट्रेलर में उनकी झलक भले ही कुछ सेकेंड की है, लेकिन रणबीर कपूर के राम के साथ उनका स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का ध्यान खींचता है.  उनका शांत स्वभाव, दृढ़ चेहरे के भाव और पारंपरिक वेशभूषा में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करते नजर आ रहे हैं.

कौन बनी कैकेयी और मंथरा?

Lara-Sheeba
Lara-Sheeba Photograph: (Screengrab)

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) रामायण में अयोध्या की रानी कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी. ट्रेलर में उनकी झलक बेहद कम समय के लिए दिखाई गई है, लेकिन उसी दौरान उनके गंभीर हावभाव और शाही अंदाज ने ध्यान खींचा. इसके अलवा मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) नजर आई हैं. रामायण की कथा में मंथरा वो दासी है, जो कैकेयी को भगवान राम के वनवास और भरत के राज्याभिषेक के लिए उकसाती है.

ये भी पढ़ें- लंबी जटाएं, माथे पर तिलक और क्रोध से भरी आंखें, 'Ramayana' के ट्रेलर में रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल

किस रोल में दिखें विवेक ओबेरॉय

Vivek Oberoi (4)
Vivek Oberoi Photograph: (Screengrab)

रामायण में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) विद्युज्जिह्व (Vidyutjihva) के रोल में नजर आए हैं. ट्रेलर में उनकी झलक भी देखने को मिली है. रामायण की कथा के अनुसार, विद्युज्जिह्व एक शक्तिशाली दैत्य और शूर्पणखा का पति था. कुछ कथाओं में बताया गया है कि रावण ने ही युद्ध के दौरान उसका वध कर दिया था.

शूर्पणखा बनी रकुल प्रीत सिंह

Rakulpreet (1)
Rakulpreet Photograph: (Screengrab)

रामायण में रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet) शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी. ट्रेलर में उनका इंटेंस लुक, अदाएं और एक्सप्रेशन तुरंत ध्यान खींचते हैं. एक्ट्रेस का लुक काफी अच्छा लग रहा है. वहीं, ट्रेलर में शूर्पणखा की नाक कटने वाला सीन भी दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer X Review: रणबीर की सादगी और यश के रौद्र रूप ने जीता दिल, ट्रेलर देख ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें