सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना| Navbharat Live

सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

विज्ञापन

सार

CM Yogi Adityanath: सावन के पहले दिन सीएम योगी ने वाराणसी में बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

CM Yogi Adityanath Offers Prayers Kashi Vishwanath Kal Bhairav Temples First Day Shravan

सीएम योगी (फोटो नवभारत)

विस्तार

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रावण मास के प्रथम दिन सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

व्यवस्थाओं पर जताया संतोष व्यक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन की व्यवस्था को पूरे श्रावण मास में इसी प्रकार प्रभावी एवं निर्बाध रूप से बनाए रखा जाए।

बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे सीएम योगी

साथ ही सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री योगी सर्वप्रथम बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री यहां से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें- सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध

यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया और देशवासियों के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं और कावाड़ियों ने उनका हर हर महादेव के उद्घोष से स्वागत किया, जिसका मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रत्युत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर भी काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Follow Navbharatlive whatsapp