नीरज चोपड़ा फाइनल ने गोल्ड पर निशाना साधने को तैयार, रोहित यादव और यश वीर सिंह भी मेडल की रेस में होंगे शामिल

नीरज चोपड़ा फाइनल ने गोल्ड पर निशाना साधने को तैयार, रोहित यादव और यश वीर सिंह भी मेडल की रेस में होंगे शामिल

Commonwealth Games 2026 : भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब उनका लक्ष्य भारत को गोल्ड मेडल दिलाना होगा.

Commonwealth Games 2026 : भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब उनका लक्ष्य भारत को गोल्ड मेडल दिलाना होगा.

author-image

New Update

Neeraj Chopra

Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब कल रात यानी 31 जुलाई को नीरज चोपड़ा भाला फेंक इवेंट के फाइनल में नजर आएंगे, जहां पर उनका लक्ष्य भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना होगा. नीरज के साथ भारत के दो और जैवलिन थ्रोअर्स ने फाइनल में जगह बनाई है. अब भारत के तीन-तीन खिलाड़ी फाइनल में मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे. ऐसे में नीरज के पास गोल्डन चांस होगा कि, वो भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दें.

NEWS FLASH: All the 3 🇮🇳 athletes Neeraj Chopra, Rohit Yadav & Yash Vir Singh have QUALIFIED for Javelin Throw FINAL! #Glasgow2026#Glasgow2026withIASpic.twitter.com/xPmaR7bagx

— India_AllSports (@India_AllSports) July 30, 2026

नीरज चोपड़ा ने बनाई फाइनल में जगह

शुक्रवार पुरुषों के जैवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड हुआ. इसमें आज यानी 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे से मुकाबले शुरू हुए, जिसमें भरात की ओर से नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह ने हिस्सा लिया. ये तीन खिलाड़ी फाइनल के लिए प्रवेश कर चुके हैं. क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा 5वें स्थान पर रहे, जबकि रोहित यादव को 9वां और यशवीर सिंह को 10वां स्थान मिला है. 

🚨 ALL THREE INDIAN JAVELIN THROWERS QUALIFIES FOR THE FINAL 🔥

5th - Neeraj Chopra - 79.61m ✅
9th - Rohit Yadav - 78.37m ✅
10th - Yash Vir Singh - 78.36m ✅

Finals on 31st July at 10:15 PM IST pic.twitter.com/pVDmhnAfxU

— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2026

नीरज चोपड़ा का थ्रो रहा सबसे आगे

भाला फेंक स्पर्धा के क्वालीफाई राउंड में नीरज चोपड़ा ने 79.61 का थ्रो कर पांचवां स्थान अपना नाम किया. वहीं रोहित यादव ने 78.37 का थ्रो कर तीसरा स्थान अपने नाम किया. यशवीर सिंह ने 78.36 के साथ 10वां स्थान अपना नाम किया और फाइनल में जगह बनाई है. आपको बता दें कि, क्वालीफाइिंग राउंड के बाद कुल टॉप 12 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है. जो अब फाइनल में मेडल के लिए खेलेंगे. 

AFTER FIRST ATTEMPT IN QUALIFICATION

Rohit Yadav - 5th
Neeraj Chopra - 6th
Yash Vir Singh - 9th

Automatic Qualification Mark - 84.00m
Or Top 12 will Qualify into the Finals ✅ pic.twitter.com/7lFtwO2LJu

— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2026

कितने बजे से होगा फाइनल मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कल रात यानी 31 जुलाई (शुक्रवार) को जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबाला होगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 12:45 बजे होगी. जब भारत में (1 अगस्त) की शुरुआत होगी. इस फाइनल मुकाबले का प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं जैवलिन थ्रो समेत सभी एथलेटिक्स मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Commonwealth Games 2026: Neeraj Chopra registers 79.61m throw in his second attempt and is now inside the top-5. Meanwhile, Rohit Yadav and Yash Vir Singh recorded 78.37m and 74.45m in their respective second attempts in the Men's Javelin Throw qualification. pic.twitter.com/H7lkNEECQx

— IANS (@ians_india) July 30, 2026

पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

तारीख: 31 जुलाई (1 अगस्त की शुरुआत)

समय: रात 12:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

नीरज चोपड़ा आखिरी बार 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेने के लिए उतरे थे. उस समय उन्होंने 86.47 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद उन्हें 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर रहना पड़ा था.अब पूरी तरह फिट होकर नीरज एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वापसी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :Commonwealth Games 2026: आज एक्शन में दिखेंगे जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा, जानिए कब और कितने बजे होगा मुकाबला