व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान : विधायक

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान : विधायक

July 31, 2026

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान : विधायक

Traders’ problems come first: MLA : अमृतसर। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता और पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता और सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल मेहरा और उनकी टीम को बधाई दी। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जब भी कोई समस्या उनके ध्यान में लाई जाती है, उसका तुरंत समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष अनिल मेहरा ने मंडी क्षेत्र में पीसीआर वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पूरा करते हुए पीसीआर वाहनों की संख्या बढ़ा दी गई है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अमृतसर के वॉल्ड सिटी (पुराने शहर) के व्यापारियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से क्षेत्र के विकास से संबंधित जो भी कार्य सुझाए जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ शुरू किया जाता है।

व्यापारियों की मांगों पर जल्द होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखी गई मांगों को भी शीघ्र मंजूरी दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों पर इंस्पेक्टर राज को समाप्त कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि समाज में पुलिस और जनता के बीच सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी शहर का एक पुराना और प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने विधायक डॉ. अजय गुप्ता के साथ मजीठ मंडी का दौरा किया और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें खुशी हुई। इस दौरान मजीठ मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा और उनकी टीम ने विधायक डॉ. अजय गुप्ता तथा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को सम्मानित किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, एसीपी सुरेंद्र सिंह, मनदीप कपूर, चिराग मेहरा, रितु महाजन, कमलजीत सिंह, बलदेव सिंह, सचिन दुग्गल, राजेश अरोड़ा, सुशील वधावन, सरबजीत ग्रोवर, गुरप्रीत थुकराल, संदीप धवन, मनीष पुरी तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।