तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए| Navbharat Live
तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए
-
Written By:
सोनाली झा
Updated On: Aug 01, 2026 | 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Tanushree Dutta Reaction: तनुश्री दत्ता ने Gen-Z प्रोटेस्ट पर युवाओं से जिम्मेदारी के साथ विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

तनुश्री दत्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Tanushree Dutta Gen Z Protest: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर Gen-Z प्रोटेस्ट और मौजूदा राष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपना विरोध जिम्मेदारी के साथ दर्ज कराएं और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें। एक्ट्रेस का कहना है कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं की स्थिति को देखते हुए सरकार और नेतृत्व को अपना काम करने का अवसर मिलना चाहिए।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कहा कि मौजूदा समय में किसी बड़े अधिकारी का इस्तीफा या नेतृत्व में बड़ा बदलाव देश के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश चारों तरफ से चुनौतियों से घिरा है। सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार काम हो रहा है। ऐसे समय में जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें अपना काम करने देना चाहिए। नेतृत्व बदलना दो दिन का काम नहीं होता और इसका असर राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।”
छात्र आंदोलन और पेपर लीक पर भी रखी राय
तनुश्री दत्ता ने माना कि पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर युवाओं का गुस्सा पूरी तरह जायज है। हालांकि उन्होंने कहा कि संबंधित मुद्दों के समाधान की दिशा में काम शुरू हो चुका है, इसलिए अब स्थिति को और अधिक भड़काने के बजाय समाधान की प्रक्रिया पर भरोसा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सरकार सुधार की दिशा में कदम उठा रही है तो विरोध प्रदर्शन को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
तनुश्री दत्ता का पोस्ट
वीडियो के साथ शेयर किए गए पोस्ट में तनुश्री दत्ता ने लिखा कि Gen-Z के कंधे पर बंदूक है, निशाना इंडिया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब युवाओं को देश की सीमाओं की सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। अपने संदेश के अंत में तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी को सलाह दी कि राजनीति को केवल सही और गलत के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- लॉकअप 2 में राम कपूर ने मानी अपनी गलती! पामेला सेरेना से मांगी माफी, बेटे का नाम लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
युवाओं से की जिम्मेदारी निभाने की अपील
एक्ट्रेस ने लिखा कि हमारी युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। अपनी आवाज जरूर उठाइए, लेकिन जिम्मेदारी और समझदारी के साथ। देश की सुरक्षा और स्थिरता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी किसी मुद्दे पर न्याय की मांग। तनुश्री दत्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
