'किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद के लिए कह डाली ये बात

'किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद के लिए कह डाली ये बात

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

author-image

New Update

Kangana Ranaut Hrithik Roshan

Kangana Ranaut Hrithik Roshan

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. जी हां, सोशल मीडिया पर चल रहे 'We Need To Apologize To Hrithik Roshan' ट्रेंड पर ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया के बाद अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन पर तीखा हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का भी जिक्र किया.

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखी ये बात

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है. आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं. अब जब आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आपको किसी महिला को इस तरह छेड़ना या परेशान करना शोभा नहीं देता. इसके बजाय आपको उन लोगों को रोकना चाहिए जो आपके नाम पर मुझे लगातार बुली कर रहे हैं." उन्होंने आगे लिखा, "आग में घी डालना बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें. उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की गैर-जरूरी टिप्पणियां करना बंद करेंगे."

क्या बोले थे ऋतिक रोशन?

हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा गया था कि "दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए." इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने कमेंट किया, "मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी एक का साथ देना क्योंकि अब आपको दूसरा पसंद नहीं है, हमारे समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है. मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब इस पूरे मामले पर सही संदर्भ और तथ्यों के आधार पर बात होगी. वही सही होगा, लेकिन अब इन बातों की परवाह करता ही कौन है?" ऋतिक के इसी बयान के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

क्यों ट्रेंड कर रहा है 'We Need To Apologize'?

सोशल मीडिया पर 'We Need To Apologize To Hrithik Roshan' ट्रेंड उस समय शुरू हुआ, जब कंगना रनौत और सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी के दौरान सौरव दास ने मजाक में कहा कि उनके दोस्त उन्हें यंग ऋतिक रोशन कहते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को साल 2016 का कंगना-ऋतिक विवाद याद आ गया. कई लोगों ने पुराने मामले को लेकर पोस्ट शेयर किए और दावा किया कि उस समय ऋतिक रोशन का पक्ष सही था. इसके बाद ये हैशटैग तेजी से वायरल होने लगा.

क्या है कंगना-ऋतिक विवाद?

आपको बता दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था. कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना सिली एक्स कहा था. इसके बाद ऋतिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजते हुए कहा कि दोनों के बीच कभी कोई रिलेशनशिप नहीं रही. बाद में कथित ईमेल्स को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ. ऋतिक का दावा था कि उनके नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना को मेल भेजे गए थे, जबकि कंगना का कहना था कि वो ईमेल आईडी खुद ऋतिक ने उन्हें दी थी और दोनों उसी के जरिए बातचीत करते थे. ये मामला लंबे समय तक मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा. इस मामले में दोनों पक्षों के दावों पर सार्वजनिक बहस हुई, लेकिन विवाद का कोई अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया.

ये भी पढ़ें: विद्या बालन से सिद्धार्थ रॉय कपूर ने रचाई थी तीसरी शादी, दो शादियां टूटने के बाद फिल्ममेकर को ऐसे हुआ था एक्ट्रेस से प्यार

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें