जुलाई में चला इस कार कंपनी का जादू! हजारों ग्राहकों ने खरीदी गाड़ियां, सेल ने बनाया नया रिकॉर्ड

Toyota की सेल में जुलाई 2026 में हल्की लेकिन लगातार बढ़त देखने को मिली है. कंपनी ने जुलाई में घरेलू बाजार में 30,516 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल जुलाई में बिकी 29,159 यूनिट्स के मुकाबले 5% ज्यादा है. अगर एक्सपोर्ट को भी शामिल करें तो Toyota की कुल बिक्री 32,516 यूनिट्स रही.

टोयोटा का एक्सपोर्ट भी बढ़ा

जुलाई का परफॉर्मेंस जून के मुकाबले थोड़ा धीमा रहा, लेकिन कंपनी की बिक्री में स्थिरता बनी हुई है. जून 2026 में Toyota ने कुल 31,016 गाड़ियों की बिक्री की थी. उस महीने घरेलू बिक्री में 8% की बढ़ोतरी हुई थी और एक्सपोर्ट भी 7% बढ़कर 2,575 यूनिट्स पहुंच गया था.अगर 2026 के पूरे साल की अब तक की बिक्री देखें तो Toyota का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है.

जुलाई 2026 में इतनी हुई सेल

जनवरी से जुलाई 2026 के बीच कंपनी ने भारत में 2,33,854 गाड़ियां बेची हैं. यह पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 2,07,497 यूनिट्स के मुकाबले 13% ज्यादा है. वहीं, जनवरी-जून 2026 तक कंपनी की कुल बिक्री 2,01,338 यूनिट्स रही, जो 2025 की इसी अवधि से 15% ज्यादा थी.

वित्त वर्ष 2027 के शुरुआती चार महीनों में भी Toyota ने अच्छी शुरुआत की है. अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,28,746 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि में बिकी 1,19,669 यूनिट्स से 8% ज्यादा है. इससे पता चलता है कि कंपनी की कारों की मांग लगातार बनी हुई है.

कंपनी का प्लान

Toyota Kirloskar Motor के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट साबरी मनोहर ने बताया कि जुलाई में कंपनी की बिक्री स्थिर रही. उन्होंने नई Hilux को कंपनी के SUV पोर्टफोलियो में एक नई कार के तौर पर बताया. इससे पहले जून में उन्होंने कहा था कि Toyota की पैसेंजर कारों की मांग लगातार बनी हुई है और अपडेटेड Innova Crysta को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- बुलेट का जलवा बरकरार! Royal Enfield ने जुलाई में मचाया धमाल, सेल पहुंची 1.18 लाख के पार

15 अगस्त बनेगा SUV लवर्स के लिए खास! नई Mahindra Scorpio N का बदलेगा लुक, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button