पवन सिंह ने इंटरनेट से समझी अपनी मेडिकल रिपोर्ट, फाइल फेंक कर बोले- एलेक्सा मौसी हैं या भौजी?

पवन सिंह ने इंटरनेट से समझी अपनी मेडिकल रिपोर्ट, फाइल फेंक कर बोले- एलेक्सा मौसी हैं या भौजी?

Aug 02, 2026 06:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Bhojpuri Bawaal New Promo: पवन सिंह अपनी मेडिकल रिपोर्ट जब इंटरनेट की मदद से खुद ही समझने की कोशिश करने लगे तो उनका माथा घूम गया। कई बार गलत-सलत अर्थ सामने आए तो उनका तनाव बढ़ गया।

Pawan Singh in Bhojpuri Bawaal

खुद मेडिकल रिपोर्ट समझने की कोशिश में चकराए पवन सिंह। गुस्से में पटक दी फाइल और बोले- ऐलेक्सा चाची है कि भौजी?

टीवी पर पहली बार भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार्स एक रियलिटी शो में उस तरह नजर आएंगे, जैसे वो अपनी आम जिंदगी में रहते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आज ही शुरू हो रहा यह रियलिटी शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी किडनी और लिवर की टेस्ट रिपोर्ट को लेकर काफी चिंता में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह किसी की बात पर बहुत ज्यादा सोचने के लिए जाने जाते हैं और प्रोमो वीडियो में उन्हें अपनी टेस्ट रिपोर्ट डॉक्टर से कन्सल्ट करने की बजाए खुद ही इसे इंटरनेट और ऐलेक्सा पर समझने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

ऐलेक्सा से समझी अपनी मेडिकल रिपोर्ट

सोफा पर अपनी टीम के साथ बैठकर बातचीत करते पवन सिंह पूछते हैं, "रिपोर्टवा सही आई है ना रे?" इस पर उनकी टीम के सदस्य उन्हें दिलासा देते हैं कि लाखों लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है और उन्हें कुछ नहीं होगा। हालांकि पवन सिंह कहते हैं कि उन्हें जरूरत से ज्यादा सोचने की बीमारी है। जैसे ही टीम का एक मेंबर हाथ में रिपोर्ट की फाइल लेकर आता है, पवन सिंह तुरंत पूछते हैं कि इसमें कोई डराने वाली बात तो नहीं है? रिपोर्ट खुद समझने की कोशिश में पवन सिंह की टीम फोन पर ऐलेक्सा से मेडिकल शब्दों के मतलब पूछने लगती है।

इंटरनेट पर ढूंढा हीमोग्लोबिन का अर्थ

जब टीम ने ऐलेक्सा से 'TLC' का मतलब पूछा, तो इसने इसका मतलब 'टेंडर लविंग केयर' बता दिया। हेल्थ रिपोर्ट को लेकर पहले ही गफलत में पड़ी पवन सिंह की टीम और भी ज्यादा सोच में पड़ जाती है। आगे पवन सिंह इंटरनेट पर हीमोग्लोबिन और अन्य मेडिकल शब्दों के मतलब तलाशने की कोशिश करने लगते हैं। उन्होंने रिपोर्ट में 10,700 का आंकड़ा देखकर कहा कि जब नॉर्मल रेंज 6,000 से 15,000 के बीच होती है, तो यह रिपोर्ट ठीक होनी चाहिए। यह वीडियो जहां फैंस को थोड़ा परेशान करने वाला है, वहीं काफी फनी भी लगता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रिपोर्ट ठीक है तो इसे काला (हाईलाइट) क्यों किया है।

एलेक्सा मौसी हैं, चाची हैं या भौजी हैं?

रिपोर्ट नहीं समझ पाने की झुंझलाहट में पवन सिंह आखिर में मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट को मेज पर पटककर दूर फेंकने की कोशिश करते नजर आते हैं। प्रोमो वीडियो में सीरियसनेस के बीच मस्ती का तड़का उस वक्त लगेगा जब पवन सिंह को डॉक्टर का कॉल आएगा। डॉक्टर के साथ बातचीत में पवन सिंह कहते हैं कि उन्होंने रिपोर्ट पढ़ ली है और ऐलेक्सा ने उन्हें सब बता दिया है। जब डॉक्टर पूछेगा कि ऐलेक्सा कौन है तो पवन सिंह जवाब देंगे- अब हमको क्या पता सर कि एलेक्सा मौसी हैं, चाची हैं या भौजी हैं।