श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह स्क्वाड से बाहर, जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को मिला मौका

श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह स्क्वाड से बाहर, जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को मिला मौका

Auqib Nabi replaced Jasprit Bumrah : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है. वो इस दौरे से बाहर हो गए हैं.

Auqib Nabi replaced Jasprit Bumrah : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है. वो इस दौरे से बाहर हो गए हैं.

author-image

New Update

jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह Photograph: (Image Source: ANI)

 Auqib Nabi replaced Jasprit Bumrah : श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. वो टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज थे, जो अहम मौकों पर विकेट लेने और शानदार यॉर्कर्स के लिए जाने जाते थे. अब उनकी कमी टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ खलने वाली है. बुमराह को जब श्रीलंका दौरे के लिए सिलेक्ट किया गया था, तब भी उनकी फिटनेस पर सवाल थे. क्योंकि वो इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. 

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में मैच फिटनेस नहीं होने के चलते उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड से अपना स्थान गंवाना पड़ा है.आपको बता दें कि, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया है. 

— BCCI (@BCCI) August 3, 2026

आकिब नबी को मिला टीम इंडिया में पहली बार मौका

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आकिब नबी को टीम में स्थान दिया गया है. जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है. ये उनका मेडन कॉल है. नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 कैंपेन में 60 विकेट शामिल हैं. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए बाद उनके लगातार टीम में शामिल होने की मांग की जा रही थी. 

आकिब नबी ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 खेला था. इसके साथ ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई. वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया A टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फर्स्ट-क्लास मैचों में छह विकेट लिए थे. अब वो भारत की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 

🚨 AUQIB NABI FOR INDIA 🚨

- Auqib Nabi has replaced Jasprit Bumrah in the Test series Vs Sri Lanka. 🇮🇳 pic.twitter.com/i8bU29fVuv

— Tanuj (@ImTanujSingh) August 3, 2026

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

🚨 BIG BOOST FOR TEAM INDIA 🇮🇳

Sai Sudharsan is recovering well from his toe injury and is making good progress ahead of the Test series against Sri Lanka.

A positive update for India's Test squad. pic.twitter.com/DxlzHjKSLI

— Mufaddal Atif (@MufaddalAtif) August 1, 2026

साई सुदर्शन की फिटनेस पर अभी भी नहीं मिला क्लियरेंस

इंडियन क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. सुदर्शन को भी जब इस दौरे के लिए चुना गया था. तभी बता दिया गया था कि उनकी फिटनेस पर रिव्यू किया जाएगा. अभी तक उनकी फिटनेस पर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है. लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो, साई सुदर्शन दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे. उनके पहले वनडे मैच में खेलने की संभावना कम है. ऐसे वो पहले टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें : 4 छक्के, 9 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने पिछली फर्स्ट क्लास पारी में मचाया था तहलका, 67 गेंदों में जड़ दिए थे इतने रन