क्या एकता कपूर ने भाईजान को दिया करारा जवाब? लिखा- जब आपका कॉम्पटिशन हर एपिसोड में..

क्या एकता कपूर ने भाईजान को दिया करारा जवाब? लिखा- जब आपका कॉम्पटिशन हर एपिसोड में..

Aug 03, 2026 10:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Ekta Kapoor: सलमान खान का एकता कपूर प्रोडक्शन के शो लॉकअप के बारे में यह कहना कि रितेश की नौकरी खतरे में है, खूब चर्चा में रहा था। हालांकि अब एकता कपूर ने इंस्टा पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे उनका सलमान को जवाब माना जा रहा है।

Salman Khan and Ekta Kapoor

क्या एकता कपूर ने सलमान खान को दिया इंस्टा स्टोरी के जरिए करारा जवाब? सलमान के बयान के बाद उनकी इंस्टा स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने जब अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' की प्रमोशन के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है। तो उनका यह बयान रातों-रात वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बातें होने लगीं और लोग यह तक कयास लगाने लगे कि क्या रियलिटी शो 'लॉकअप' में सलमान खान जल्द ही रितेश देशमुख और फराह खान को रिप्लेस करने वाले हैं? अब इस पूरे मामले के बाद 'लॉकअप' की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टा पर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे लोग उनका सलमान के बयान पर रिएक्शन मानकर चल रहे हैं।

क्या एकता कपूर ने दिया सलमान को जवाब?

एकता कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "जब आपका कॉम्पटिशन किसी पागल-दीवानी एक्स की तरह हर एपिसोड में आपका जिक्र करे।" इंस्टा स्टोरी में यह लिखते हुए एकता कपूर ने बहुत कॉन्फिडेंट और पावरफुल लुक्स वाली अपनी एक फोटो पोस्ट की है। पहले जहां सलमान खान का बयान चर्चा का विषय बन गया था, अब एकता कपूर की कही बात को लेकर लोग गॉसिप्स कर रहे हैं और इसे बॉलीवुड के भाईजान को उनका करारा जवाब मानकर चल रहे हैं। हालांकि एकता कपूर खुद सलमान खान के शो (बिग बॉस) पर कई बार जा चुकी हैं और उनकी अच्छी दोस्त हैं।

क्या था 'लॉकअप' वाला पूरा मामला?

सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के नए रियलिटी शो 'अलायंस' को सपोर्ट करने के लिए एक स्पेशल अपीयरेंस देने पहुंचे थे। शो के प्रोमो में सोहेल खान और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान सलमान ने मजाक-मजाक में रितेश की होस्टिंग और नौकरी खतरे में होने की बात कही थी। चूंकि नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप-2' चर्चा में है और 'अलायंस' भी कॉम्पटिशन की तरह ही लाया गया है, इसलिए फैंस भी इन दोनों शोज को जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि सलमान के बयान के बाद रितेश ने उन पर कोई पलटवार नहीं किया। फराह खान ने इसके बारे में कुछ खास नहीं कहा, लेकिन एकता कपूर का हाल ही में आया बयान सलमान खान को जवाब की तरह जरूर देखा जा रहा है।