सीएम धामी ने पौड़ी के यमकेश्वर को दी सौगात, कई विकास परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की करोड़ों की राशि

सीएम धामी ने पौड़ी के यमकेश्वर को दी सौगात, कई विकास परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की करोड़ों की राशि

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के मंदिरों का कायाकल्प करने जा रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने कई जनपदों करोड़ों रुपये की सौगात दी है. इनमें पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा समेत कई जिले शामिल हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के मंदिरों का कायाकल्प करने जा रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने कई जनपदों करोड़ों रुपये की सौगात दी है. इनमें पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा समेत कई जिले शामिल हैं.

author-image

New Update

Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने कई जिलों को दी सौगात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में तमाम विकास योजनाएं चला रहे हैं. जिनका लोगों को फायदा भी मिल रहा है. इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर को भी बड़ी सौगात दी. सीएम धामी ने मंगलवार को विकास खण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है. जिसकी पहली किश्त के रूप में 43.60 लाख रुपये की राशि जारी करने का आदेश दिया है.

इसके अलावा विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने लिए सीएम धामी ने 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान की है. जिसके तहत पहली किश्त के रूप में 1.02 करोड़ जारी किए जाएंगे. वहीं जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाने के लिए 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है. जिसके लिए पहली किश्त के रूप में 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

सीएम धामी इन मंदिरों का भी करेंगे कायाकल्प

इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण करने के लिए 90.16 लाख की स्वीकृति प्रदान की है. जिसके लिए सीएम धामी ने पहली किश्त के रूप में 54.09 लाख जारी किए जाएंगे.

वहीं जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किए 99.61 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है. जिसके लिए 59.76 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की जाएगी. जबकि जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मोस्टामानू मंदिर के सौन्दर्यीकरण लिए 98.27 लाख की राशि स्वीकार की है. जिसके लिए सीएम ने 39.31 लाख की धनराशि जारी करने का आदेश दिया है.

इन इलाकों में सड़कों का किया जाएगा निर्माण

यही नहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में सड़क मार्गों का भी तेजी से विस्तार कर रहे हैं. सीएम धामी ने चंपावत जनपद के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में तामली से रूपालीगाड से सीमा तक मोटर मार्ग का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की है. जिसके लिए 79.44 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है.

  • जिसके लिए पहली किश्त के रूप में 47.66 लाख जारी किए जाएंगे. जबकि जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान से बचाव के लिए घेरबाड, जाल और सुरक्षा दीवार एवं नाकिल नामे से कुआं तक सी.सी. रेलिंग मार्ग का निर्माण किए जाएगा.
  • जिसके लिए 93.85 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इसके लिए पहली किश्त में 56.31 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है. जबकि देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किये जाने के लिए 5.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें