मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: जुकरबर्ग ने मोदी से माफी मांगी; हसीना बोलीं- बांग्लादेश लौटूंगी, भले मार दें; बसपा के इकलौते विधायक का निधन - Uttar Pradesh News

.

Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांगी। कंपनी के सीनियर अधिकारियों की टीम ने आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से मीटिंग की। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ने के 2 साल बाद सार्वजनिक तौर पर मौजूदगी दर्ज कराई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि कॉकरोच जनता पार्टी का भविष्य का क्या प्लान है।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

  1. मुंबई में जेन जी और जेन अल्फा से RSS चीफ मोहन भागवत की चर्चा।
  2. सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई, मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग।

📰 कल की बड़ी खबरें...

1. PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी, कंपनी ने माना चाइल्ड पोर्न कंटेंट और डीप फेक रोकने में भी नाकाम रहे

मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान की अगुआई में एक हाई लेवल कमेटी ने आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन से मुलाकात की।

मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान की अगुआई में एक हाई लेवल कमेटी ने आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन से मुलाकात की।

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में माफी मांगी। Meta ने यह भी माना कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुई।

Meta की ग्लोबल टीम ने कंपनी के ग्लोबल अफेयर्स चीफ जोएल कैपलन के नेतृत्व में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और IT सचिव एस. कृष्णन से बुधवार मुलाकात की। यह बैठक पिछले महीने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटने के बाद सरकार की ओर से भेजे गए समन के बाद हुई।

दरअसल, सरकार पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने से भी नाराज थी। मोदी ने 23 जुलाई को यह वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी।

पूरी खबर पढ़ें...

2. शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, वे मुझे जेल में डालें या मार दें; 2 साल बाद वर्चुअल भाषण दिया

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ा था। इसके बाद से वे नजर नहीं आईं।

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ा था। इसके बाद से वे नजर नहीं आईं।

बांग्लादेश छोड़ने के 2 साल बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा। हसीना ने कहा कि मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी।

25 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है। मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे डरा नहीं सकती। मेरे खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

पूरी खबर पढ़ें...

3. बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, ब्रेन कैंसर था; मायावती राखी बांधती थीं

यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। 55 साल के उमाशंकर लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। अमेरिका से भी इलाज करवाया था, लेकिन कैंसर चौथे स्टेज तक पहुंच गया था।

रसड़ा सीट से लगातार 3 बार जीते: उमाशंकर बलिया जिले की रसड़ा सीट से तीन बार विधायक रहे। विधायक उमाशंकर ने यामिनी की 2019 और युकेश की 2024 में शादी की थी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी कनिका सिंह युकेश की पत्नी हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इस शादी में भी पहुंची थीं।

उमाशंकर को भाई मानती थीं मायावती: मायावती, विधायक उमाशंकर को अपना छोटा भाई मानती थीं। पिछले साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधी थी। निधन के बाद मायावती ने युकेश से बात की। कहा- हिम्मत नहीं हारना है। बसपा परिवार आपके साथ है। आगे बढ़ना है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा, बार-बार धंसने के बाद NHAI बोला- ठीक होने तक टैक्स नहीं

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर बुधवार को रोक लगा दी गई। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा- एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा।

लखनऊ से कानपुर तक का टोल 290 रुपए: अभी तक एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से कानपुर तक फोर व्हीलर (कार) से 290 रुपए का टैक्स एक तरफ से वसूला जाता था। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और 2 इंजीनियरों को भी हटा दिया है।

भाजपा सांसद के भाई की कंपनी ने बनाया एक्सप्रेस-वे: 63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। 24 दिन पहले 13 जुलाई को इसका उद्घाटन हुआ था। एक्सप्रेस-वे को आगरा की PNC कंपनी ने बनाया है। PNC के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

5. अभिजीत दीपके बोले- पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे, कॉकरोच जनता पार्टी प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी

कॉकरोच जनता पार्टी की महाराष्ट्र के संभाजी नगर में पहली कोर कमेटी की बैठक का पहला दिन रहा। पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि CJP फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, हम उसी भूमिका में काम करेंगे।

दीपके ने कहा अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर: CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर बने रहेंगे और संगठन समय-समय पर उनसे सलाह लेगा।

पूरी खबर पढ़ें...

6. SC बोला- युवाओं की बात सुनना सबसे ताकतवर हथियार, भटके युवक पत्थरबाजी करते हैं, सरकार आक्रामक रवैये से बचे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि युवाओं की बात सुनना सबसे ताकतवर हथियार है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को संयम रखना चाहिए। अगर कुछ भटके हुए युवक पत्थरबाजी भी करें, तब भी उन्हें समझाने और शांत करने की कोशिश करनी चाहिए। सरकार को भी आक्रामक रवैया अपनाने से बचना चाहिए।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की बेंच ने यह टिप्पणी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर मनीष कुमार सोलंकी की याचिका पर सुनवाई के दौरान की। जो उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हिंसा को लेकर लगाई थी।

CJI सूर्यकांत की 3 टिप्पणी

1. पुलिस संयम रखे, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बढ़ावा दे: CJI ने कहा कि सबसे जरूरी बात शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बढ़ावा देना है। अगर कोई घटना हो भी जाती है, तो पुलिस को बहुत संयम से काम लेना चाहिए, ताकि हालात नियंत्रण से बाहर न जाएं। जहां भी ऐसी घटनाएं हों, वहां बहुत सावधानी से स्थिति संभालनी चाहिए।

2. युवाओं को हिंसा की राह पर जाने से रोकना होगा: CJI ने कहा कि बहुत सोच-समझकर कदम उठाने होंगे, ताकि युवा हिंसा की राह पर न जाएं। सबसे अच्छा तरीका है उन्हें समझाना और शांत करना। उनकी बात सुनिए और समझिए कि वे आखिर क्यों विरोध कर रहे हैं।

3. कानून-व्यवस्था एजेंसियों के विवेक पर छोड़ें: अंत में CJI ने कहा कि ऐसे मामलों से कैसे निपटना है, यह कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर छोड़ देना चाहिए। उन्हें ऐसी परिस्थितियों से निपटने का अनुभव हमसे और आपसे ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ें...

7. स्पेसएक्स का 4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया: 8,690 kmph की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा था

15 जनवरी, 2025 को केनेडी स्पेस सेंटर के फ्लोरिडा स्थित लॉन्च सेंटर 39A से 'ब्लू घोस्ट' और 'हकुटो-आर' को लेकर स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने उड़ान भरी थी।

15 जनवरी, 2025 को केनेडी स्पेस सेंटर के फ्लोरिडा स्थित लॉन्च सेंटर 39A से 'ब्लू घोस्ट' और 'हकुटो-आर' को लेकर स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने उड़ान भरी थी।

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का एक बेकाबू रॉकेट चांद की सतह से टकरा गया। 4 हजार किलो वजनी यह रॉकेट करीब 8,690 किमी/घंटा की रफ्तार से टकराया। नासा ने कहा कि इस टक्कर से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।

यह बेकाबू टुकड़ा स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा है। इसे जनवरी 2025 में फ्लोरिडा से अमेरिका और जापान के दो लूनर लैंडर को अंतरिक्ष में भेजने के लिए लॉन्च किया गया था। मिशन पूरा होने के बाद रॉकेट का यह हिस्सा अंतरिक्ष में तैरता रह गया।

पिछले 18 महीनों के दौरान पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण की वजह से इसका रास्ता धीरे-धीरे बदल गया। खगोलविदों ने डेटा का अध्ययन करके पहले ही अनुमान लगा लिया था कि यह रॉकेट भटककर सीधे चांद की ओर जा रहा है और उससे टकराएगा।

पूरी खबर पढ़ें...

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: सरकार परिसीमन बिल पर विशेष सत्र बुला सकती है: रिजिजू की राहुल से मुलाकात; सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल राज्यसभा में पास (पूरी खबर पढ़ें)

2. छत्तीसगढ़: भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO: कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर (पूरी खबर पढ़ें)

3. इंटरनेशनल: ईरान जंग में 6 तेल कंपनियों ने $81 अरब कमाए:यह भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा; इस दौरान कच्चा तेल 23% महंगा (पूरी खबर पढ़ें)

4. मौसम: यूपी के बिजनौर में हाईवे पर बह रही गंगा नदी: हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 300 सड़कें बंद; झारखंड में बारिश-बिजली गिरने से 14 मौतें (पूरी खबर पढ़ें)

5. बॉलीवुड: महाभारत में अश्वत्थामा बने प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार: लगान-गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे; आमिर खान श्रद्धांजलि देने पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें)

6. महाराष्ट्र: बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- गडकरी से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट फौरन हटाएं: मेटा और एक्स को आदेश; अदालत ने पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी भी मांगी (पूरी खबर पढ़ें)

7. झारखंड: रांची में जंतर-मंतर जैसा धरना, 7 प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर: एक ने पानी तक छोड़ा था, वांगचुक की अपील पर पिया; 7 अगस्त को विधानसभा घेरेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

8. नेशनल: अगले 2 महीने सस्ता लोन नहीं, EMI भी नहीं घटेगी: RBI गवर्नर बोले- दुनिया में उथल-पुथल से महंगाई बढ़ी; ब्याज दर 5.25% पर बरकरार (पूरी खबर पढ़ें)

9. पंजाब: CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI: जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े (पूरी खबर पढ़ें)

10. नेशनल: प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे: RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

11. नेशनल: आर्टिकल 370 हटने के 7 साल, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी: अमरनाथ यात्रा रोकी गई, बिना परमिशन रैली-धरने पर रोक; विपक्ष आज ब्लैक डे मना रहा (पूरी खबर पढ़ें)

12. एंटरटेंमेंट: ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं: बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया (पूरी खबर पढ़ें)

13. तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन पर भड़कीं कंगना रनोट: बोलीं- अश्लील और भद्दे चुटकुले बर्दाश्त नहीं; तृषा पर की थी अभद्र टिप्पणी (पूरी खबर पढ़ें)

14. उत्तर प्रदेश: महिला बोली- भाजपा विधायक ने कपड़े फाड़े, निजी अंग छुए: बात नहीं मानने पर मासूम बेटी से रेप की धमकी दी; सुल्तानपुर विधायक बोले- आरोप झूठे (पूरी खबर पढ़ें)

15. नेशनल: गाड़ी का बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल न मिले: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- नई कारों का बीमा 4 और बाइक के लिए 6 साल का हो (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...

कचरे में मिला ₹11 करोड़ का लॉटरी टिकट

इटली में एक महिला ने लॉटरी टिकट खरीदा। उसे मशीन में चेक किया तो टिकट नॉन-पेएबल दिखा। हताश महिला ने टिकट कचरे में फेंक दिया। बाद में पता चला कि उसका ₹11 करोड़ रुपए का जैकपॉट लगा है। महिला ने कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की मदद से कचरे से टिकट ढूंढ निकाला।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: शेख हसीना अचानक एक्टिव क्यों हुईं, क्या बांग्लादेश में फिर कुछ बड़ा होने वाला है; भारत के फायदे-नुकसान की पूरी कहानी

2. जरूरत की खबर: गेहूं आटे में स्टोन पाउडर की मिलावट:खाने से किडनी-लिवर डैमेज का रिस्क, एक्सपर्ट से जानें मिलावटी आटा कैसे पहचानें

3. रिलेशनशिप एडवाइज: पति को मेरा दोस्तों से मिलना पसंद नहीं:कहते हैं, पति–पत्नी के दोस्त, शौक सब एक होने चाहिए, उन्हें कैसे समझाऊं

4. संसद सत्र: झारखंड के छात्रों की गूंज संसद तक:जगदंबिका का तंज- वहां छात्र सड़क पर, उनकी आवाज उठाने के बजाय विपक्ष सदन ठप कर रहा

5. यूपी एक्सप्लेनर: क्या बृजभूषण के सामने झुकेगी भाजपा: 25 सीटें, क्षत्रिय वोट पर दबदबा; यौन शोषण केस में बरी होने के बाद अगला दांव क्या होगा

6. भास्कर एक्सक्लूसिव: बांकीपुर में भाजपा 422 में से 400 बूथों पर हारी: मंत्री रामकृपाल-रविशंकर अपना बूथ नहीं बचा पाए;नितिन नवीन का जहां बचपन बीता, वहां भी हारे

7. काजोल@52: पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज: हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

8. भास्कर एक्सक्लूसिव: चंद्रशेखर ने 1% आबादी वाले चेहरों को टिकट दिए: 17 सीटों पर चौंकाने वाला दांव; क्या फेल होगा सपा का गणित

9. राजस्थानी प्रेम कहानी: शहजादी को लेने पहुंची सेना, लौटने से इनकार किया: सुल्तान की सेना को लगा झटका; दुश्मन की बेटी को मारवाड़ में मिला राजकुमारी जैसा सम्मान- पार्ट-3

10. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘फर्जी रोजगार’ की फैक्टरी…66 पद के लिए 318 नियुक्तियां: आउटसोर्स भर्ती के नामपर घोटाला, सीएमएचओ ऑफिस में हुआ खेल, भतीजा करता था पैसों की डील

11. क्राइम फाइल्स: इलाज के बहाने ले जाकर पति की हत्या कराई: प्रेमी के गुर्गों ने गला घोंटा, पत्नी ने सिर कुचला; फिर तीर्थ यात्रा पर निकल गए

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मीन राशि वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। मिथुन राशि के बीमा और इनकम टैक्स से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। जानिए आज का राशिफल...

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…