कुएं में गिरा मुर्गा, बचाने के लिए कूदे बुजुर्ग की मौत... मुर्गे की बच गई जान

Mandla well accident: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने पालतू मुर्गे को बचाने के लिए गहरे कुएं में उतरे थे. उन्होंने मुर्गे को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में फंस गए. उनको किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन बाहर निकालते ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.

ये दर्दनाक घटना मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र के गांव देवरीकला बवलिया की है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान देवरीकला बवलिया निवासी गुलजार सिंह (62) के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर निवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. मुर्गे को बचाने की कोशिश में बुजुर्ग की जान चली जाने से गांव में मातम पसरा हुआ है.

30 फीट गहरे कुएं में उतरे थे बुजुर्ग

बुजुर्ग मंगलवार को अपने पालतू मुर्गे को बचाने के लिए करीब 30 फीट गहरे कुएं में उतरे थे. उन्होंने कुएं से मुर्गे को सुरक्षित बचाकर निकाल लिया, लेकिन स्वयं वो कुएं गहरे पानी में फंस गए. कुंआ, चूंकि बहुत अधिक गहरा था, इसलिए गुलजार सिंह उससे बाहर नहीं आ पाए. बुजुर्ग कुएं से बाहर आने के लिए संघर्ष करते रहे. जब आसपास के ग्रामीणों की नजर कुएं में फंसे बुजुर्ग पर पड़ी तो ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे.

ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर किया बचाने का प्रयास

कुछ ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, जबकि अन्य ने रस्सी की सहायता से बाहर निकालने की कोशिश की. काफीमशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गुलजार सिंह को कुएं से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक वे काफी मात्रा में पानी निगल चुके थे. इसलिए बाहर निकालते ही बुजुर्ग की मृत्यु हो गई. इसके बाद इस घटना की सूचना निवास थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. घटना को लेकर निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि शव का पंचनामा करके उसको पोस्टमार्टम करवाया गया है. घटना की आवश्यक जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मुंह के अंदर लगा दी दाढ़ी वाली चमड़ी, अब उग रहे बाल नरक बनी जिंदगी; 24 महीने से दर्द में जबलपुर के मुकेश

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button