'राहुल गांधी से फोन पर हुई बात', आंदोलनकारी रविंद्र पासवान बोले- सिर्फ आश्वासन से नहीं चलेगा काम, अपना स्टैंड करें क्लियर

देश

'राहुल गांधी से फोन पर हुई बात', आंदोलनकारी रविंद्र पासवान बोले- सिर्फ आश्वासन से नहीं चलेगा काम, अपना स्टैंड करें क्लियर

  • Edited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Aug 6, 2026, 10:42 PM IST

Jharkhand Students Protest: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आंदोलनकारी छात्रों से फोन पर बात की। इससे पहले, उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन करने की अपील की थी।

Image

राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों से की बात

Photo :

PTI

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आंदोलनकारी छात्रों से फोन पर बात की। इससे पहले, उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन करने की अपील की थी।

छात्रों से कल बातचीत करेगी सरकार

राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उनसे फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें कल बातचीत के लिए बुलाएगी। इस मसले को लेकर छात्र नेता रविंद्र पासवान का भी बयान सामने आया। रविंद्र पासवान ने भी बताया कि राहुल गांधी ने फोन पर बात की है।

रविंद्र पासवान ने कहा, ''मैंने राहुल गांधी को झारखंड की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि यहां परीक्षा माफिया फल-फूल रहा है। मैंने उनसे कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार का हिस्सा है, इसलिए उसे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अपनी सभी डिमांग मुझे वॉट्सएप पर भेजिए। हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और जो भी संभव होगा, हम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में सरकार से बात करेंगे।"

छात्र नेता ने आगे कहा, ''मैं राहुल गांधी से अपील करता हूं कि यदि आप सच में छात्रों के साथ हैं, तो तत्काल अपना रुख स्पष्ट करें और सरकार से हमारी मांगें जल्द से जल्द स्वीकार करवाएं। अगर आपके हस्तक्षेप के बाद भी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो नैतिक आधार पर कांग्रेस के लिए इस गठबंधन सरकार में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।"

'महज आश्वासन से नहीं चलेगा काम'

रविंद्र पासवान ने कहा कि भरोसा दिलाया जा रहा है कि हमारी मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है, लेकिन महज आश्वासन से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस भी इस सरकार का हिस्सा है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह उसकी भी समान जिम्मेदारी है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक हम सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article