गुजरात में तेजी से हिल रहा कुएं का पानी, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल, जानें क्या है हकीकत
गुजरात में तेजी से हिल रहा कुएं का पानी, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल, जानें क्या है हकीकत
Gujrat News: गुजरात में एक कुएं में अचानक पानी तेजी से हिल रहा है. लोगों ने इसे भूकंप माना, मगर हलचल केवल कुएं में हो रही थी. घटना की खबर कुछ ही देर में दूर दूर तक फैल गई. लोगों ने इसे रहस्य या चमत्कार माना. प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है.
Gujrat News: गुजरात में एक कुएं में अचानक पानी तेजी से हिल रहा है. लोगों ने इसे भूकंप माना, मगर हलचल केवल कुएं में हो रही थी. घटना की खबर कुछ ही देर में दूर दूर तक फैल गई. लोगों ने इसे रहस्य या चमत्कार माना. प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/07/morbi-gujarat-water-in-well-began-to-churn-2026-08-07-09-13-03.jpg)
Morbi Gujarat Water in well Photograph: (ANI)
Gujrat News: गुजरात में चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मोरबी जिले में एक कुएं में अचानक पानी तेजी से हिलने लगा. पहले तो लोगों ने इसे भूकंप माना, मगर हलचल केवल कुएं में हो रही थी, कहीं आसपास नहीं. इस घटना की खबर कुछ ही देर में दूर दूर तक फैल गई. लोगों ने इसे रहस्य या चमत्कार माना. प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के मोरबी तालुका के विरपरडा गांव से एक अजीब घटना की खबर आई है. खेत में बने एक कुएं के पानी में लहरों जैसी हलचल देखी जा रही है. इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो गए हैं. घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. मामला बढ़ता देख जिला कलेक्टर ने ग्राउंडवाटर रिसर्च टीम से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
#WATCH | Morbi, Gujarat: An unusual incident has been reported in Virparda village, Morbi taluka, where a farm well has been showing wave-like movement. The District Collector has ordered a detailed report from the groundwater research team.
Collector Swapnil Khare says, "...… pic.twitter.com/IFePfNRbjO
— ANI (@ANI) August 7, 2026
शुरुआती जांच में ये मिला
कलेक्टर स्वप्निल खरे ने बताया कि विरपरडा के कुएं के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के आधार पर, जिले के भू-वैज्ञानिकों ने आज उस जगह का दौरा किया. उनकी शुरुआती जांच से पता चलता है कि पानी में यह हलचल शायद पानी के नीचे फंसी हवा की वजह से हो रही है. जब फंसी हुई हवा अपनी जगह बदलती है, तो पानी की सतह पर हलचल पैदा होती है. गुजरात ग्राउंडवाटर रिसर्च इंस्टीट्यूट से भी इस मामले की विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
Chaos in Gujarat
Well Water keeps oscillating at this rate & speed continuousy
Poore Gao me Darr ka Mahol ka ☠️ pic.twitter.com/R3lSK7RTTy
— Royal Singh 🦁 (@Royalsinghz3) August 6, 2026
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें