लगातार नजरअंदाज होने के बाद भड़के सरफराज खान! टीम में जगह नहीं मिलने पर दिया रिएक्शन
Sarfaraz Khan: भारतीय टेस्ट टीम मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. घरेलू मैदान पर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इस बीच टीम के सिलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को कमबैक का मौका नहीं मिल रहा है. जिससे अब वो बेहद निराश है. जिसका इजहार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है. इस पोस्ट से सरफराज के अंदर की भड़ास साफ नजर आ रही है.
सरफराज खान ने जाहिर की अपनी निराशा
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हुआ. जहां पर भी सरफराज खान को मौका नहीं मिला है. इस बीच सरफराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें जर्सी फिल्म की एक तस्वीर है और उस फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘शायद मैं फिट नहीं बैठता, लेकिन मेरे अंदर जितनी ताकत है, मैं उससे लड़ूंगा.’ जर्सी फिल्म में एक क्रिकेटर बहुत लंबे समय की लड़ाई के बाद टीम में जगह बना पाया था.
---विज्ञापन---
फैंस इस फोटो को देखकर सरफराज खान के संघर्ष को याद कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए सरफराज खान ने आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में खेला था. उस सीरीज के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी जगह मिली थी. जहां पर उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया और उसके बाद सरफराज को टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. बाद में उनके ऊपर टीम की खबरें लीक करने का भी आरोप लगा था.
A subtle message from Sarfaraz Khan on Instagram regarding his fitness. Letting the training do the talking pic.twitter.com/OpJB0h3Amx
— Divyam sharma (@divyam_6801) August 7, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs SL: आसान कैच छोड़ फंसे केएल राहुल, वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल
---विज्ञापन---
गिल-गंभीर ने सरफराज को नहीं किया सपोर्ट!
स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. इसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बैक नहीं किया. वहीं इससे भी खराब रिकॉर्ड रखने वाले साई सुदर्शन को टीम में लगातार जगह मिल रही है. घरेलू क्रिकेट में भी सुदर्शन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. वहीं सरफराज खान ने 62 फर्स्ट क्लास मैचों में 64.73 की बेहद शानदार औसत से 5114 रन बनाए हैं. जिसमें 17 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: कितनी गंभीर है शुभमन गिल की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट
---विज्ञापन---