शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है...'
शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है...'
Devdutt Padikkal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्म-अप मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका. आइए जानते हैं उन्होंने शतक लगाने के बाद क्या-क्या कहा...
Devdutt Padikkal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्म-अप मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका. आइए जानते हैं उन्होंने शतक लगाने के बाद क्या-क्या कहा...
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/09/devdutt-paddikal-2026-08-09-09-02-44.jpg)
देवदत्त पडिक्कल Photograph: (Image Source: X/BCCI)
Devdutt Paddikal : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के साथ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन भारत के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. उन्होंने अपनी सेंचुरी को लेकर बयान दिया है और बताया कि ये वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है. साथ ही पडिक्कल ने स्टार गेंदबाज गुरनूर बरार की भी सराहना की, जिन्होंने वॉर्म-अप मैच में छक्के-चौकों की बारिश कर 36 रनों की पारी खेली.
वॉर्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्म-अप मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया. पहले तो वह शतक लगाकर रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए. मगर, फिर वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 39 रन और बनाए. इस तरह वह 164 गेंद पर 142 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके भी जड़े. अपनी इस पारी की बदौलत अब देवदत्त ने प्लेइंग-11 में अपना दावा मजबूत कर लिया है.
क्या बोले देवदत्त पडिक्कल?
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि भारत के लिए ये वॉर्म-अप मैच काफी जरूरी है, क्योंकि ये श्रीलंका की परिस्थितियों में ढ़ालने का काफी अच्छा मौका है. इस मुकाबले में पडिक्कल ने शतक लगाया और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, गुरनूर बरार ने 36 रनों की शानदार पारी खेली.
पडिक्कल ने कहा, "मैदान पर वक्त बिताकर बहुत अच्छा लगा. इस वॉर्म-अप मैच को खेलने का हमारा लक्ष्य यही है कि हम अपनी रिदम और फॉर्म को परफैक्ट करें और गेंदों को अच्छी तरह हिट करें और ये करके मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है. पर्सनली मुझे लगता है कि ये मेरे लिए यहां के वेदर, कंडीशंस में खुद को ढ़ालना है, क्योंकि हम श्रीलंका में खेलने के आदि नहीं हैं. इसलिए ये जरूरी है कि आपकी बॉडी इसमें ढ़ल जाए और मुझे लगता है कि हमने ये बिलकुल सही तरह से किया."
गुरनूर बरार की जमकर की तारीफ
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
वॉर्म-अप मैच में गुरनूर बरार ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रेस किया. बरार ने टेस्ट में टी-20 वाले अंदाज में बल्लेबाजी की. बरार ने 18 गेंद पर 36 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. जब एक छोर से बरार ये आतिशी पारी खेल रहे थे, तब दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल मौजूद रहे. ऐसे में अब पडिक्कल ने बरार की जमकर तारीफ की है.
देवदत्त पडिक्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी को पता है कि गुरनूर बल्ले से क्या कर सकते हैं और हमें उनके बल्ले से वो शॉट्स देखकर काफी अच्छा लगा. खासतौर पर वो लास्ट सिक्स तो काफी गजब का था. उन्होंने दिखाया कि वह बल्ले के साथ कितने अच्छे हैं और यकीनन ये हमारे लिए काफी मददगार साबित होगा."
ये भी पढ़ें: IND vs SL वॉर्म-अप मैच में इन 5 भारतीयों का दिखा जलवा, तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें