श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए आज होने वाली कारसेवा टली, जानें आखिर क्या हैं कारण?

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए आज होने वाली कारसेवा टली, जानें आखिर क्या हैं कारण?

संत सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि हम न्यायालय गए और भी प्रयास किए  लेकिन कुछ हुआ नहीं. इसलिए जब संतों के पास गए तो सभी संतों ने आशीर्वाद दिया और हमारा समर्थन किया.

संत सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि हम न्यायालय गए और भी प्रयास किए  लेकिन कुछ हुआ नहीं. इसलिए जब संतों के पास गए तो सभी संतों ने आशीर्वाद दिया और हमारा समर्थन किया.

author-image

New Update

Shri Krishna Janmashtami

Shri Krishna Janamshtan

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास बनी गुंबद पर 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान किया गया था, जिसे अब टाल दिया गया है. कारसेवा का ऐलान करने वाले चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज अब अपने आश्रम की कार्यशाला में शिलाओं का पूजन-पाठ करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों की खेप राजस्थान से चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंच गई है. शिला पूजन कार्यक्रम में कई संतों के अलावा धर्माचार्य मौजूद रहेंगे.  

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Shri Krishna Janmabhoomi Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में SC का फैसला, सर्वे की मांग पर लगाई रोक

एक धक्का और दो का दिया था नारा

चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को एक धक्का और दो का नारा देते हुए 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान किया था. संत सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि हम न्यायालय गए और भी प्रयास किए  लेकिन कुछ हुआ नहीं. इसलिए जब संतों के पास गए तो सभी संतों ने आशीर्वाद दिया और हमारा समर्थन किया. ऐलान के बाद बैकफुट पर आए संत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि वह बैकफुट पर नहीं है. बैकफुट पर तब आते हैं, जब कोई काम नहीं करते हैं. कार्यशाला का होने वाला भूमिपूजन भी कारसेवा का ही प्रथम चरण है. 

Mathura, Uttar Pradesh: Amid efforts for the construction of the Shri Krishna Janmabhoomi temple, activities at Chitragupt Peeth have intensified. The proposed controversial Kar Seva program scheduled for August 9 has been postponed for the time being. However, reiterating the… pic.twitter.com/1Bb9Ioheet

— IANS (@ians_india) August 8, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में ईदगाह की पुरातत्व सर्वे की अपील को कोर्ट ने किया निरस्त

सावन माह को देखते हुए स्थगित किया कार्यक्रम

9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास बनी शाही ईदगाह पर एकत्रित होने का ऐलान करने के बाद उसे स्थगित करने को लेकर संत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि इस समय कांवर यात्रा और सावन का महीना चल रहा है. इसे देखते हुए आखड़ा परिषद ने फैसला किया है कि जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाला कार्यक्रम है. उसे अभी स्थगित किया जाए क्योंकि अभी कांवर यात्रा जारी है और कांवर यात्रा को समस्या नहीं होनी चाहिए.  

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमी कमेटी का बड़ा ऐलान, शाही ईदगाह के कृष्ण कूप की करेंगे पूजा

न्यायालय में केस को उलझाया जा रहा

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि कोर्ट में मुस्लिम पक्ष केस को उलझाया जा रहा है. वरशिफ एक्ट 1991 का हवाला देकर कोर्ट में परेशानी खड़ी की जा रही है. उन्होंने कहा कि कानून को कानून के हिसाब से ही काम करना चाहिए. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि इस मामले में हर दिन सुनवाई होनी चाहिए. क्योंकि इनके पास कोई सबूत नहीं है. उन्होंने 1968 के समझौते का हवाला किया. उन्होंने कहा कि जिनसे समझौता किया वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट में नहीं थे. लोग सिर्फ केस को उलझा रहे हैं, इसलिए मजबूर होकर कार सेवा का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यही मौका है क्योंकि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार है. 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली HC ने शाही ईदगाह कमेटी को लगाई फटकार, कहा- रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय धरोहर है उन्हें सांप्रदायिक रंग में ना बांटे

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें