वैभव सूर्यवंशी को किस तरह की गेंदबाजी से परेशान करते ब्रेट ली? दिग्गज ने बताई अपनी रणनीति
वैभव सूर्यवंशी को किस तरह की गेंदबाजी से परेशान करते ब्रेट ली? दिग्गज ने बताई अपनी रणनीति
Aug 09, 2026 03:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Brett Lee on Vaibhav Sooryavanshi: ब्रेट ली ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को किस तरह की गेंदबाजी की रणनीति से परेशान करते? पूर्व दिग्गज ने साथ ही सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अहम बात कही।

ब्रेट ली और वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड समेत कई धाकड़ गेंदबाजों की बखिया उधेड़ चुके हैं। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर ने इंटरनेशनल लेवल पर अभी तक आईपीएल जैसा रौद्र रूप नहीं दिखाया। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया और तीन मैचों में फ्लॉप रहे। वह इंग्लैंड में पिच गेंदों के खिलाफ परेशान नजर आए। हालांकि, लंबे-लंबे छक्का जड़ने के लिए मशहूर सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने जिम्बाब्वे में तीन मैचों में 151 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सूर्यवंशी की शान में कसीदा पढ़ा है लेकिन वह एक रणनीति से कभी नहीं हिचकते। अपनी धारदार रफ्तार से खतरनाक बल्लेबजों के पसीने छुड़ने वाले ब्रेट ली ने 2015 में क्रिकेट को अलविदा कहा।
'वैभव सूर्यवंशी मुझे छक्का मारेगा तो...',
49 वर्षीय ब्रेट ली ने बताया कि अगर उन्हें सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजी करनी पड़ती तो वह किस तरह की रणनीति पर अमल करते। वह शॉर्ट पिच गेंदों से ओपनर की क्षमता को परखने की की कोशिश करते। उन्होंने बीयर बाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अगर कोई खिलाड़ी गेंद को अच्छी तरह हुक या पुल करता तो यह मुझे पसंद आता था। ऐसे में मुकाबला बराबरी का होता। फिर मैं भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरता। मैं उसके हेलमेट के आसपास एक गेंद डालकर देखता कि वह उस पर क्या करेगा। हो सकता है कि वह मेरे के खिलाफ छक्का मारे दे लेकिन उसके बावजूद मैं दोबारा उसी तरह की गेंद डालने से नहीं हिचकता।''
ओपनर के भविष्य को लेकर अहम बात कही
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने साथ ही सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अहम बात कही। उनका मानना है कि वह भविष्य में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा ओपनर की उम्र को चल रही बहस पर ध्यान की जरूरत नहीं। ब्रेट ने ली कहा, ''वह जबर्दस्त है। भारत से बाहर हर कोई यह सवाल पूछता है कि क्या वह 15 साल का है। क्या वह वाकई 15 साल का है? शायद दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चा इस चीज की है। मुझे परवाह नहीं कि वह कितने साल का है। अगर वह 15 साल का है तो शानदार है। हालांकि, अगर वह 17 या 18 साल का भी है तो किसे फर्क पड़ता है। यह बच्चा क्रिकेट खेल सकता है। वह भारत के लिए एक बहुत बड़ी खोज रहा है। वह आगे भी बड़ी और बेहतर चीजें हासिल करेगा।''
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
