इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला| Navbharat Live
इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
विज्ञापन
सार
Indore Police Action : इंदौर में राजा रघुवंशी के भाई के राजा भोज ढाबे पर राऊ पुलिस ने कार्रवाई की। बिना लाइसेंस शराब पिलाने और कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने पर केस दर्ज किया गया।

राजा रघुवंशी के भाइयों के ढाबे पर कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत)
विस्तार
Raja Raghuvanshi Brother Indore Dhaba: इंदौर शहर में होटल, ढाबों और लॉज की जांच के दौरान राऊ पुलिस ने कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, ढाबे पर ग्राहकों को बिना वैध लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। मामले में ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी समेत संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी के नाम से दोनों भाइयों ने इस ढाबे की शुरुआत की थी। राजा रघुवंशी की हत्या का चर्चित मामला सामने आने के बाद अब उनके परिवार से जुड़े इस प्रतिष्ठान पर पुलिस कार्रवाई हुई है। इसके चलते यह ढाबा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
बिना लाइसेंस शराब परोसने का आरोप
राऊ पुलिस की ओर से होटल, ढाबों और लॉज में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम राजा भोज ढाबे पर पहुंची थी। जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर बिना वैध लाइसेंस शराब परोसे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने का भी आरोप
पुलिस के मुताबिक, ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत थाने में जमा नहीं कराई गई थी। इसके अलावा धारा 223 BNS के तहत जारी आदेश के उल्लंघन की बात भी सामने आई। इन मामलों को लेकर पुलिस ने ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अब मामले में दर्ज प्रकरण के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : मटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
होटल-ढाबों की चेकिंग जारी
राऊ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में होटल, ढाबों और लॉज की लगातार चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बिना लाइसेंस शराब परोसने, कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
