कांग्रेस बोली- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए: बोले - शहीदों का सम्मान जरूरी; कलेक्ट्रेट पहुंच कर रखी मांग - Chittorgarh News
अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आदिवासी तीर्थ मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिल
.
प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि मानगढ़ धाम देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक जरूरी स्थान है। साल 1913 में यहां 1500 से ज्यादा आदिवासी अंग्रेजों की गोलियों का शिकार हुए थे और देश के लिए शहीद हो गए थे।
उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम को राजस्थान का जलियांवाला बाग भी कहा जाता है, लेकिन इतने बड़े बलिदान के बाद भी आज तक इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं मिल पाया है।
कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक स्थान को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर शहीदों को उचित सम्मान दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मानगढ़ धाम आ चुके हैं और वहां कई घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।
इससे आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से इस मामले में जल्द फैसला लेने की मांग की है।

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आदिवासी तीर्थ मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई।
अगस्त क्रांति, आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा आंदोलन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन देश के इतिहास में अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है।
इसी दिन महात्मा गांधी ने मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से "करो या मरो" का नारा देकर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। यह आंदोलन अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की आखिरी और सबसे बड़ी लड़ाई साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि उस समय पूरे देश में अंग्रेजी शासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा था और हर कोई पूर्ण स्वतंत्रता चाहता था। इस आंदोलन ने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी और आखिरकार साल 1947 में देश आजाद हुआ।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने कहा कि अगस्त क्रांति आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बलिदानों को हमेशा याद रखा जाएगा और नई पीढ़ी तक उनके संघर्ष की जानकारी पहुंचनी चाहिए।

कांग्रेस पदाधिकारी जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांग रखी।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि इस अवसर पर संगठन महासचिव दिनेश चास्टा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, उपाध्यक्ष अजय लोट, गोरी लाल गुर्जर, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, महासचिव शिल्पन साहू, दिनेश अहीर, नरेंद्र सिंह सारंगदेव, सेवा दल जिला मुख्य संगठन गौतम विजय वर्गी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, महिला सचिव मधु गोस्वामी, खुमेंद्र गुर्जर, बीएस मीना, पवन मेडटवाल, लियाकत मंसूरी, नगर अध्यक्ष कपासन पवन शर्मा, शंकर जाट, सागर चौधरी, किशन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक स्थान को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर शहीदों को उचित सम्मान दे।